UP में कांग्रेस से लोगों को जोड़कर किस तरह "विजयगाथा" लिखेगी कांग्रेस बताया पदाधिकारी ने 

Congress

कार्यकर्ताओं के कौशल से ही विजयगाथा लिखेगी कांग्रेस- दिलप्रीत सिंह


आर एल पाण्डेय
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को तेजी से मजबूत करने पर पूरी ताकत लगा रही है, जिसके क्रम में शहर कांग्रेस कार्यालय पर लखनऊ दक्षिणी प्रभारी  सुनील पाठक  के नेतृत्व में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दक्षिणी  की नवगठित कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमें कार्यकर्ताओ को घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को बतलाने तथा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की रणनीति पर दक्षिणी प्रभारी सुनील पाठक ने अवगत कराया।

शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस के मुख्य स्तम्भ हैं जिनके कौशल से ही कांग्रेस विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी, कार्यकर्ता साथी पूरी ताकत लगाकर कांग्रेस पार्टी को एक-एक घर तक पहुंचायें। बैठक के उपरांत शहर अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी एवं प्रभारी सुनील पाठक ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों के घर पहुँचकर नवदायित्व की बधाई दिया ।

Share this story