किसान मजदूर संघर्ष पार्टी की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का तत्काल प्रभाव से किया जाएगा निस्तारण : हनुमान प्रसाद मिश्र

Local

 (आर एल पाण्डेय)
लखनऊ। किसान मजदूर संघर्ष पार्टी की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया जाएगा। यह बात  आर्यन अपार्टमेंट चंदरनगर आलमबाग में आयोजित कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मिश्र ने कही। कोर कमेटी की बैठक में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई जिसमें सीएम पद के चेहरे पर चर्चा हुई। किसानों के मुद्दों को लेकर चर्चा हुई जिसमें डीजल, डी ए पी खाद,न्याय पंचायत स्तर पर किसानों के अनाज को कैंप लगाकर सही कीमत पर खरीदने पर चर्चा हुई।

कोर कमेटी की बैठक में कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रमौली द्विवेदी, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गिरजेश सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जय गिलानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रिजवान, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष नुरुल हसन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजू मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आचार्य आर एल पाण्डेय सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story