गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

गोमती जनकल्याण

 
लखनऊ। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला के आवास पर गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यालय 3/127 विवेक खंड का उद्घाटन डॉ बी एन सिंह ने फीता काटकर किया।उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात महासमिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक  डॉ बी एन सिंह  की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।


1- पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि हुई।
2- लखनऊ में लखनऊ निवासियों की सुविधा हेतु वीजा सेंटर शीघ्रातिशीघ्र प्रारम्भ किया जाए।
3- समतामूलक चौराहे पर एक फ्लाईओवर का निर्माण।
4- लखनऊ में पार्किंग की असुविधा को ध्यान रखते हुए बड़े पार्कों में भूमिगत पार्किंग का निर्माण।
5-  लखनऊ में अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक केबल डालने का कार्य।
6- गोमतीनगर में सीनियर सिटीजन होम एवं निराश्रित भवन का निर्माण।
7-  भीड़ भाड़ वाली जगहों पर  एलिवेटेड रोड का निर्माण।
8- महासमिति के एक पूर्व निष्कासित सदस्य द्वारा महासमिति के पदाधिकारियों को बदनाम करने एवं उनके विरुद्ध प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री , कैबिनेट मंत्री एवं अन्य अधिकारियों को लिखित झूठी अनर्गल फर्जी तथा कूट दस्तावेजों के आधार पर शिकायती पत्र भेजने तथा महासमिति की प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचाने हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति उत्तर में पूर्व पदाधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने हेतु सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से प्रस्ताव पारित किया। अध्यक्ष को उनके द्वारा वर्तमान में पूर्व पत्रों का दुरुपयोग करने तथा कूट दस्तावेजों का उपयोग करने की सूचना सभी समाचार पत्रों, प्रशासनिक  अधिकारियों, मंत्रियों को सूचित करने हेतु अधिकृत किया।, तथा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से महासमिति का कोई संबंध न होना सूचित करना।
8- उपखंड समितियों के चुनाव संपन्न कराने हेतु प्रबंध समिति के सदस्यों को नामित किया गया।
9- महासमिति के सभी सचिवों को उपखंड समितियों की समस्याओं के निराकरण हेतु महासचिव के स्थान पर हस्ताक्षर करने हेतु अधिकृत किया गया।
10- कोषाध्यक्ष महोदय द्वारा आय व्यय का ब्यौरा, कार्यालय के मासिक व्यय को स्वीकृत किया गया
बैठक के अंत में अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ बी एन सिंह जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन देकर अपने संबोधन में महासमिति की गरिमा , गोपनीयता को ध्यान रखते हुए ऐसे तत्वों से सावधान रहते हुए एक जुट होकर कार्य करने का आह्वाहन किया। बैठक में उपाध्यक्ष  डी पी अरोरा , डॉ पशुपतिनाथ पांडेय,  सी जी नायर,  के के मौर्या, आलोक मिश्र सचिव,  शिव सेवक उपाध्यक्ष,  पी आर पांडेय,  विनोद तिवारी,  जीतेन्द्र पांडेय,  एच सी महानिया जी, एच एन त्रिवेदी, श्रीमती दीपा टंडन, आर डी चौबे, अमित शर्मा, के के पांडेय,आर डी मौर्या, जे एन मिश्र, घनश्याम पांडेय, इं श्री अशोक गुप्ता । राजेश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

Share this story