पत्रकार संगठन ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

भारी संख्या में हुए पत्रकार शामिल 

Matdata jsgrukta

 एन यू जे संगठन के नेतृत्व में हुई रैली जिसमें आईना संगठन ने भी की सहभागिता

 
केडी सिंह बाबू स्टेडियम से  सीडीओ-नगर आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई शपथ

उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ ( आर एल पाण्डेय )। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत राजधानी लखनऊ के पत्रकारों ने बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर एक नया इतिहास रच दिया। नगर निगम लखनऊ के सहयोग से एनयूजे के नेतृत्व में इस रैली का शुभारंभ केडी सिंह बाबू स्टेडियम से लखनऊ के सीडीओ अजय जैन एवं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का समापन जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर हुआ, जहां दोनों अधिकारियों ने उप निदेशक सूचना मधु तांबे के साथ सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

लोकतंत्र के महापर्व में देश में लखनऊ के पत्रकारों ने मतदाता जागरूकता रैली जैसे अभिनव प्रयास किया। एनयूजे, उत्तर प्रदेश के संरक्षक प्रमोद गोस्वामी, के बक्श सिंह, सुरेंद्र कुमार दुबे एवं अजय कुमार के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान के नेतृत्व में  भव्य रैली निकाली गई जिसमें ऑल इंडिया न्यूजपेपर एसोसिएशन आईना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में उनके संगठन दो दर्जन से ऊपर पदाधिकारीयों, सदस्यों ने  इस आयोजन में बढ़-चढ़कर  सहभागिता की। रैली का संचालन लखनऊ जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य, महामंत्री पद्माकर पांडेय एवं कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान ने किया। इस दौरान लखनऊ के उपाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा, उपाध्यक्ष संगीता सिंह, अरुण शर्मा टीटू, मंत्री नागेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अश्विनी जायसवाल, मंत्री गरिमा सिंह, आलोक श्रीवास्तव, धीरेन्द्र मिश्र, सदस्य रूपेंद्र उपाध्याय, डॉ.राजेश वर्मा, क्षितिज भारद्वाज आईना के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह अनिल तिवारी हेमंत चंदानी सहित कई सदस्य और पदाधिकारी  मौजूद रहे। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, सहित कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे   टेम्पो-टैक्सी एवं आटोरिक्शा संयुक्त मोर्चा, लखनऊ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित के नेतृत्व में उनकी टीम ने हौसला बढ़ाया। 
एनयूजे (इंडिया) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी ने बताया कि देश में पहली बार पत्रकारों द्वारा  मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में पत्रकार समाज भी पीछे न रहें, इसी क्रम में अनुष्ठान का आयोजन किया गया। महामंत्री संतोष भगवन ने बताया कि लखनऊ और आसपास के जनपदों में कार्यरत मीडियाकर्मियों ने भी सहभागिता सुनिश्चित की। एनयूजे, उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान ने बताया कि मतदाता जागरूकता मुहिम का हिस्सा बनकर पत्रकारों ने भी अपने नागरिक होने का कर्तव्य निभाया। इस रैली में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकार, कर्मचारी व सामाजिक संगठनों ने भी सहभागिता दर्ज की।
 एनयूजे लखनऊ के महामंत्री पदमाकर पाण्डेय ने अपील की कि आगामी निर्वाचन में हम सभी आगे बढ़कर मतदान करें। प्रदेश मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता डॉ.अतुल मोहन सिंह ने बताया कि पत्रकारों की ओर से मतदान जागरूकता के लिए किया जाने वाला यह प्रथम प्रयास है।  एक्स एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवक एवं कैडेट सहभागी बने। भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, और उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।

Share this story