बलरामपुर भाजपा कार्यालय अटल भवन में भाजपा ब्लाक प्रमुख के प्रत्यशियों की लिस्ट जारी 

बलरामपुर

 भाजपा ने जारी की ब्लॉक प्रमुख  प्रत्याशियों की सूची


बलरामपुर । भाजपा प्रदेश व क्षेत्र नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई । भाजपा कार्यालय अटल भवन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,सदर विधायक पल्टूराम,मीडिया प्रभारी डी पी सिंह 'बैस', जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,जिला महामंत्री वरूण सिंह 'मोनू' ने प्रदेश व क्षेत्र के निर्देशानुसार ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी  । 

भाजपा सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय ने बताया कि बलरामपुर से सदर-आरती सोनकर पत्नी रविंद्र सोनकर, श्रीदत्तगंज-हेमंथ कुमार जायसवाल, तुलसीपुर -अनीता सिंह पत्नी राना प्रताप सिंह,हरैया सतघरवा- गुलाब पाठक,गैसड़ी- खुशबू प्रजापति पत्नी राजू प्रजापति, पचपेड़वा-मनोज तिवारी,उतरौला- सोहरता देवी पत्नी हीरालाल वर्मा, गैंड़ास बुजुर्ग-राकेश कुमार तिवारी,रेहरा बाजार-पंकज सिंह को ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया गया है । उक्त अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता  उपस्थित रहे  ।

Share this story