महामृत्युंजय व विष्णु सहस्त्रनाम का हुआ आयोजन

Vishnu sahastr nam.yagya
 
गोण्डा। नगर पंचायत परसपुर में  पांच दिवसीय महामृत्युंजय एवं विष्णु सहस्त्रनाम का आयोजन पत्रकार व समाजसेवी महेश गुप्ता ने किया। समाज कल्याण व शान्ति के साथ संकट निवारण की भावना से आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धालु नगरवासियों ने भाग लिया। अयोध्या के रामघाट स्थित सीताराम सेवा ट्रस्ट के महन्त अरुणदास महराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक विद्वान आचार्य कल्पनाथ शास्त्री, श्रीकान्त तिवारी,राजन चौबे एवं आचार्य नित्यानंद तिवारी ने वैदिक रीति से अनुष्ठान किया। मंगलवार को पूर्णाहुति में यज्ञाचार्य अरुणदास ने महामारी के खत्म होने के साथ विश्व कल्याण की कामना की। पूर्णाहुति में मुख्य यजमान पत्रकार महेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मस्तराम गुप्ता, विशाल गुप्ता, आराधना, कृष्णा, माही, अनीता, वंदना, रजनी, मनोज व संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रितेश गुप्ता, रितिक गुप्ता, शेखर व शिवाय शामिल रहे।

Share this story