Navratri 2021 -9 दिनों तक चला था महिषासुर और मां दुर्गा का भीषण संग्राम 

Hardoi news

 शारदीय नवरात्र  पर मन्दिरों में गूंज रहे माता रानी के जयकारे
 
आर एल पाण्डेय
हरदोई। संडीला कोतवाली के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र मुरादनगर में नवरात्रि का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।मंदिरों में माता के जयकारे गुंजायमान हो रहे हैं।रामलीला मैदान में भव्य मूर्ति स्थापना और 09 दिन तक संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं व,अचार्य रजनीश ने बताया कि नवरात्रि का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मना रहे हैं और 21 साल से मनाते चले आ रहे हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से भी सहयोग भारी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं।

और सुंदर सुंदर झांकियों का आनंद लेते हैं।शांतिपूर्वक 09 दिन के कार्यक्रम का आनंद उठाते हैं। इस मौके पर पंकज गुप्ता,कमलेश दुबे, रामस्वरूप राठौर,सुशील राठौर, संजय गुप्ता,विमल गुप्ता,आनंद शर्मा,पिंटू पांडे, टिंकू सिंह,आदि लोगों का काफी योगदान कर रहे हैं।नवरात्रि का त्यौहार हिंदू धर्म में दो प्रमुख प्रचलित कथाओं के रूप में मनाया जाता है पहली कथा के अनुसार महिषासुर नामक राक्षस ने भगवान ब्रह्मा से वरदान मांगा था की देव, दानव अथवा पृथ्वी पर रहने वाला कोई भी व्यक्ति उसका वध ना कर सके ब्रह्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत महिषासुर नामक राक्षस ने तीनों लोको में उत्पात मचाना प्रारंभ कर दिया जिससे परेशान होकर  देवताओं ने मां दुर्गा का आवाहन किया 09 दिनों तक महिषासुर और मां दुर्गे  के बीच भीषण संग्राम चलता रहा और दसवें दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर दिया।

दूसरी कथा के अनुसार भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई करने के लिए मां दुर्गा की आराधना की थी भगवान राम की भक्ति से प्रसन्न होकर मां दुर्गा ने उन्हें विजय का आशीर्वाद प्रदान किया था राम और रावण के बीच चले  महासंग्राम में दसवे दिन रावण को हराकर लंका पर विजय हासिल की गई थी।

Share this story