मिशन शक्ति के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर "नारी शक्ति महिला सम्मान" समारोह का आयोजन किया गया

Mission shakti
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवम *मां गायत्री जनसेवा संस्थान* एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था है जो समाज के विभिन्न वर्गों के लिए सामाजिक कार्य कर रही है इसी श्रृंखला में संस्था मिशन शक्ति के अंतर्गत *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस* की पूर्व संध्या पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय कैंपस लखनऊ में *"नारी शक्ति महिला सम्मान"* समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का है।

संस्था समय-समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है जिसमें जनशक्ति सम्मान, नारी सशक्तिकरण महिला पुलिस सम्मान, लोक कला संस्कृति एवं हासिल को बढ़ाने हेतु हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव जैसे कार्यक्रम का आयोजन संस्था द्वारा किया जाता है।


इस सम्मान में समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य,कला, अभिनय, संगीत, अधिवक्ता, राजनीति, पत्रकारिता व गृहणी क्षेत्र में कार्यरत मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली विभूतियों में अर्चना सिंह, डॉ सत्या सिंह, नेहा सिंह, डॉ अजिता दुबे,पूजा कौर भल्ला, दिव्या वर्मा, डॉ अर्चना कनौजिया, डॉ निशा सिद्दीकी, सुषमा रस्तोगी, एडवोकेट रीता सिंह,टीवी एंकर चांदनी धवन, सुनीता पांडे, श्रद्धा दुबे,माया यादव, डॉ आस्था अग्रवाल, पुलिस इंस्पेक्टर शारदा चौधरी,शिवांगी वाजपेई, स्वाति पांडे, डॉ सीमा यादव,प्रियंका सिंह, हेमा पांडे,पूनम गुप्ता,स्वाति चटर्जी, सुमिता श्रीवास्तव,रूपाली श्रीवास्तव, सरिता सिंह, सोनी वर्मा, मंजू श्रीवास्तव,रोली सिंह, रागिनी श्रीवास्तव, मंजूलिका अस्थाना, संगीता शाक्य, गिरीश कुमारी, रिया यादव एवम अन्य शामिल है।


कार्यक्रम के आयोजक अरुण प्रताप सिंह अध्यक्ष मां गायत्री जनसेवा संस्थान एवं संयोजक भाजपा लखनऊ महानगर एवं गुंजन वर्मा अध्यक्ष नीशू वेलफेयर फाउंडेशन सहसंयोजक भाजपा लखनऊ महानगर ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में चयन कर 76 मातृ शक्ति को सम्मानित किया गया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संस्था सामाजिक सेवाओं में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं हेतु चलवा रही है। जरूरतमंदों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराना, गरीब परिवार की बेटियों की शादी में मदद करना, निर्बल,वर्ग के बच्चों की फीस में मदद करना, जरूरतमंद को इलाज मुहैया कराना, जरूरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध कराना,समय समय पर जरूरतमंद बस्तियों में कंबल एवं कपड़े वितरित करना,शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों को समय-समय पर कापी किताब उपलब्ध कराना है।

संस्था के सचिव हेमू चौरसिया एवं मोनालिसा ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव कार्यक्रम अध्यक्ष एमएलसी पवन सिंह चौहान मुख्य वक्ता पूर्व महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया जी रही हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के संरक्षक मुकेश बहादुर सिंह,अपर पुलिस आयुक्त मनीषा सिंह, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक इग्नू डॉ मनोरमा सिंह, सुनीता बंसल सदस्य राज्य महिला आयोग,युवरानी अमेठी शांभवी सिंह, समाजसेवी समीर शेख, क्षेत्रीय सहायक निदेशक इग्नू डॉ कीर्ति विक्रम सिंह,समाजसेवी वा कवि मुकेशानंद सिंह जी सीबीसी आईडी,एससमाजसेवी मनोज सिंह चौहान एवं अन्य उपस्थित रहे।
आयोजन समिति में रोली जायसवाल, नीलम श्रीवास्तव, एलरोली सिंह,सरूपा तिवारी, संदीप शुक्ला, बद्री विशाल पांडे,दीपिका मिश्रा,विशाल श्रीवास्तव,दुर्गेश प्रताप सिंह,सौम्या सिंह,नीरज यादव,आकाश कुमार,अंकुर सिंह, विवेक सिंह, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के प्रवक्ता प्रदीप शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी इग्नू यूनिवर्सिटी,एसआर ग्रुप,किरण फाऊंडेशन,बेसिक्स एडवरटाइजिंग, दिशांक रिएल्टर्स,कलाम फाउंडेशन रहे। कार्यक्रम में उद्यमी महिलाओं द्वारा हाथ से बने सामानों का स्टॉल लगाया गया जिसमें पुनीता भटनागर, पूनम गुप्ता, संदीप कौर की भूमिका रही।

Share this story