Online hindustan Olympiad 2021 फरिहा सलमान topper

Student

 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. 
छात्रा लखनऊ टॉपर

(आर एल पाण्डेय)
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-1 की प्रतिभाशाली छात्रा फरीहा सलमान ने राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित हिन्दुस्तान ओलम्पियाड-2021 में लखनऊ टॉपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि हेतु फरीहा को रु. 2100 का नगद पुरस्कार, ई-गिफ्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह ओलम्पियाड दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 8 लाख छात्रों ने प्रतिभाग किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा ने एक ही समय में अलग-अलग विषयों में अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर लखनऊ में प्रथम स्थान अर्जित करने का गौरव प्राप्त किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने को सदैव प्रोत्साहित करता है और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने, संवारने व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सतत् प्रयास करता है।

यही कारण है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र लगातार अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। उक्त जानकारी सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ के मुख्य जन-संपर्क अधिकारी हरिओम शर्मा जी ने दी।

Share this story