Power of meditation ध्यान का महत्व ,ध्यान से मिलती है आत्मिक शांति कई समस्याओं का खुद हो जाता है निवारण

लखनऊ में सत्संग

सत्संग जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है:महावीर सिंह

(आर एल पाण्डेय)

हरदोई।शिव सत्संग मण्डल के केंद्रीय प्रचारक महावीर सिंह ने कहा कि सत्संग जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है। यह मन के बुरे विचारों व पापों को दूर करता है। वाणी में सत्यता का संचार करता है। दिशाओं में मान-सम्मान को बढ़ाता है, चित्त में प्रसन्नता को उत्पन्न करता है और समाज में यश को विकीर्ण करता है।


वह बरुआ बाजार में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग में श्रद्धालुओं व सत्संगीजनों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने सत्संग में धर्म,अध्यात्म, संस्कृति,प्रार्थना,उपासना, जप,तप, व्रत,ध्यान,भजन,सत्संग,सेवा का पाठ पढ़ाया।ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री सिंह ने कहा कि दुनिया को ध्यान की जरूरत है चाहे वह किसी भी देश या धर्म का व्यक्ति हो। ध्यान से ही व्यक्ति की मानसिक संरचना में बदलाव हो सकता है। ध्यान से ही हिंसा और मूढ़ता का खात्मा हो सकता है।

ध्यान के अभ्यास से जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि ध्यान बहुत शांति प्रदान करता है। समस्याओं का समाधान भी ध्यान में है। लोगों को ध्यान की शिक्षा दी जानी चाहिए।प्रचारक ने कहा कि विचारों पर नियंत्रण के लिए ध्यान जरुरी है। ध्यान अनावश्यक विचारों को मन से निकालकर शुद्ध और आवश्यक विचारों को मस्तिष्क में जगह देता है। ध्यान लगाने से आत्मिक शक्ति का विकास होता है।ध्यान तन, मन और आत्मा के बीच लयात्मक सम्बन्ध बनाता है और उसे बल प्रदान करता है।

ध्यान का महत्व 

ध्यान का नियमित अभ्यास करने से आत्मिक शक्ति बढ़ती और मानसिक शांति की अनुभूति होती है। ध्यान का अभ्यास करते समय शुरू में 20-30 मिनट तक ध्यान लगा सकते हैं।इस धार्मिक मण्डल की आध्यात्मिक सभा का शुभारम्भ केन्द्रीय संयोजक अम्बरीष कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर,सामूहिक ईश प्रार्थना से किया।मंडलाध्यक्ष आचार्य अशोक,व्यवस्था प्रमुख यमुना प्रसाद,जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार,प्रचारक राम किशोर,जिला महामंत्री रविलाल,रामौतार, लालाराम, नन्हेलाल, हरिश्चन्द्र,महेश,आशाराम,राम बहोरन,बबलू,बसंत लाल,राम प्रताप,देव सिंह,स्वामी दयाल,सोने सिंह,नरवीर,राजपाल,शिक्षक सत्येन्द्र सक्सेना,पंकज श्रीवास्तव,बैंक अधिकारी तुषार श्रीवास्तव,आदि ने प्रश्नगत बिंदु सत्य,सेवा,सुमिरन आदि पर संवाद किया।व्यवस्थापक यमुना प्रसाद ने आगामी 0 2 अक्टूबर 2021अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर शाहजहांपुर के निगोही कस्बे के रामलीला मैदान में अंतर्जनपदीय धर्मोत्सव आयोजित किये जाने की घोषणा की।समापन पर सभी पदाधिकारियों ने संयमित जीवन शैली के साथ ध्यान योग करने का शिव संकल्प लिया।

Share this story