कई पदाधिकारियों का हुआ promotion

Bjp

 राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के प्रदेश पदाधिकारियों में से तेज तर्रार पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा ने प्रोन्नत करते हुए राष्ट्रीय स्तर के दायित्व सौंपे।

(आर एल पाण्डेय)
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा ने प्रधान कार्यालय में प्रदेश स्तर अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश तथा राष्ट्रीय कार्यकारणी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री कृष्णा गुप्ता द्वारा दिनांक 08/07/21 को प्रोन्नति पर दिए गए प्रस्ताव पर भी विचार किया ।

जिस पर सर्वसम्मति द्वारा  आमिर खान पूर्व पद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष से कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर प्रौन्नति की गयी । इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश  यासिर खान को प्रोन्नत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया है तथा पूर्व से प्रदेश स्तर प्रमुख महासचिव अल्प संख्यक मोर्चा  इरफ़ान मोहसिन को प्रौन्नत करते हुए राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया हैइसी क्रम में पूर्व से राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा  सैयद हुसैन नकवी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अल्पसंख्यक मोर्चा से रहित मुख्य भाग में स्थान दिया जायेगा ।उक्त जानकारी राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आचार्य आर एल पाण्डेय ने दी।

Share this story