जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव



पाली, 8 सितंबर (हि.स.)। तखतगढ़ के राजपुरा गांव निवासी एक युवक घर से शौच जाने का कहकर निकला। इसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव तखतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

उपनिरीक्षक निर्मल खत्री ने बताया कि मृतक की शिनाख्त राजपुरा निवासी 35 फुटरमल पुत्र सांकलाराम के रूप में हुई है। मृतक की शादी करीब 5 साल पहले जालोर जिले के हरियाली गांव निवासी एक युवती से हुई थी। करीब पांच माह पहले उसकी पत्नी पीहर चली गई तथा आहोर थाने में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। दो माह पहले ही दोनों पक्षों ने राजीनामे से तलाक ले लिया। पत्नी से तलाक होने के बाद से फुटरमल डिप्रेशन में रहने लगा। मंगलवार को वह घर से शौच जाने का कहकर निकला। जिसका शव बलाना-राजपुरा मार्ग स्थित ओरण में शाम के समय फंदे पर लटका मिला। मृतक तखतगढ़ के नाग चौक में सिलाई का काम करता था।

हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Share this story