कांग्रेस के प्रदर्शन के दूसरे ही दिन कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेस के प्रदर्शन के दूसरे ही दिन कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन


उदयपुर, 09 सितम्बर (हि.स.)। स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी चाल के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों के प्रदर्शन के अगले ही दिन उदयपुर नगर निगम के कर्मचारियों ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया।

दरअसल, बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान नगर निगम का चैनल गेट बंद कर दिया गया था। इससे नाराज कांग्रेस पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान निगम के कर्मचारियों के साथ धक्कमपेल भी हो गई। इसी बात से कर्मचारी नाराज हो गए और गुरुवार को हंगामा किया और कर्मचारियों के साथ हुए बर्ताव पर कार्यवाही की मांग की गई।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल/ ईश्वर

Share this story