राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूरब भाग में मनाया गया शाखा दर्शन

RSS shakha pradarshani
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से लखनऊ पूरब भाग के विभिन्न नगरों में शाखा संगम का आयोजन किया गया तथा साथ ही साथ नगरों के शाखाओं में वार्षिक उत्सव का भी आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में  स्वयंसेवकों ने  भाग लिया।  इसी क्रम में लखनऊ पूरब भाग के दीनदयाल नगर के तिलक शाखा में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया .

जिसमें शाखा क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों ने संघ के शाखा द्वारा किए गए कार्यक्रमों का आनंद लिया इसी क्रम में लखनऊ पूरब भाग के प्रचार प्रमुख  विनोद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परम पूजी डॉक्टर के जीवन परिचय के साथ और शाखा के माध्यम से होने वाले कार्यक्रमों के बारे में स्वयं सेवकों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि शाखा एक पाठशाला है जहां से राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का जन्म होता है.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में राष्ट्र के कार्य करने के लिए अच्छे कार्यकर्ता का निर्माण किया जाता है उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवकों को नियमित शाखा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दीनदयाल दीनदयाल नगर में कुल 9 शाखाएं लगते हैं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में स्वयंसेवक ने योग आसन गण साधनम तथा विभिन्न प्रकार के खेलकूद् किया। प्रार्थना के बाद कार्यक्रम का समापन किया और इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्र शिक्षा का संकल्प लिया

Share this story