समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धरना दिया 

Samajwadi
 बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को जनपद सहित तुलसीपुर तहसील गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में चुनाव में धांधली और बढ़ती हुई महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। तुलसीपुर तहसील गेट पर सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकताओं ने बढ़ती महंगाई और जिला पंचायत चुनाव में धांधली और गलत तरीके से जीत हासिल करने  पर भाजपा सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। और उपजिलाधिकारी तुलसीपुर को ज्ञापन दिया।

 निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य, पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव, पूर्व विधायक मसूद खान सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोर दार हमला बोला। इससे पूर्व पुलिस प्रशासन ने तमाम सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया था इसके बावजूद सपाइयों ने पुलिस को चकमा देते हुए धरना में शामिल हुए। सपाइयों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रशासन ने भाजपा के एजेंट की तरह काम किया है। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। जिसके विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी तुलसीपुर को सौंपा गया। दिए गए ज्ञापन में बढ़ती महंगाई, रोजगार, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाए जाने की आदि की मांग शामिल है। कोरोना काल मे किए गए भ्रष्टाचार की जांच और मृतकों के परिवारजन को मुआवजा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई धांधली की जांच कराए जाने की मांग भी शामिल है।

समाजवादी

सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार ने पुलिस के बल पर लोकतंत्र की हत्या की है, महिला सशक्तिकरण का नारा देने वाली सरकार के गुंडों महिलाओं के साथ जो दुर्व्यवहार की है वो बेहद शर्मनाक है। सपा नेता ने चेतावनी दी है कि सपा की सरकार बनते ही सत्ता के सहयोगी अफसर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सपा नेता व कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न को बन्द करें। नही तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सपा नेता ने कहा कि देश मे बढ़ रही महंगाई को काबू करने में सरकार पूरी तरह फेल है, देश में लगातार डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है जिससे किसान व आम जनता परेशान है। 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है औऱ इस तानाशाही सरकार की अकड़ को उखाड़ फेंका जाएगा।

पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मंहगाई को काबू करने में पूरी तरह फेल हो चुकी है इससे जनता परेशान है, देश मे लूट भ्रष्टाचार चरम पर है। पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया। इन सबका हिसाब 2022 के चुनाव जनता देगी इस अहंकारी सरकार का दमन होना निश्चित है।

इस दौरान राधेश्याम वर्मा, अन्नू सिंह, अवनीश वर्मा, डब्लू उपाध्याय, वैभव पाठक, नितिन तिवारी, अनिल दुबे, सलमान, अमन, शुभम तिवारी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this story