सुरक्षा विभाग द्वारा अतिविशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों की सुदृढ सुरक्षा तथा मानव संशाधन को प्रशिक्षित किये जाने हेतु विशेष प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

Ram mandir ayodhya security
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। आगामी राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत अतिविशिष्ट / विशिष्ट महानुभावों की सुदृढ सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने तथा मानव संशाधन को प्रशिक्षित किये जाने हेतु सुरक्षा विभाग द्वारा एक नई पहल की गयी है।

 विजय कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में कार्ययोजना के अन्तर्गत सर्वप्रथम 33 कमिश्नरेट / जनपदों से युवा पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों का चयन किया गया। इसके पश्चात तीन चरणों में इनका विशेष प्रशिक्षण सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। प्रथम चरण में वीआईपी के निकट सादे वस्त्रों में Proximate Security तथा Checking Frisking Duty हेतु इन चयनित पुलिस कर्मियों को दिनांक 20.12.2023 से 12.01.2024 तक सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ पर प्रशिक्षित कराया गया, जिसमें कुल 33 चिन्हित कमिश्नरेट/ जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आज दिनांक 16.01.2024 को प्रशिक्षण के तृतीय चरण में यू0पी0-112 ऑडिटोरियम परिसर में सुरक्षा मुख्यालय द्वारा इन सभी 570 प्रशिक्षणार्थियो का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यकम में इनको सादे वस्त्रों में की जाने वाली सुरक्षा ड्यूटी के विषय में अवगत कराया गया तथा वीआईपी की निकटस्थ सुरक्षा में आने वाली चुनौतियों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर वीआईपी सुरक्षा के सिद्वान्तों तथा निकटस्थ सुरक्षा के प्रति सजगता के सम्बन्ध में सुरक्षा विभाग द्वारा तैयार की गयी एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा उक्त कार्यकम में समस्त प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए आगामी वीआईपी कार्यकमों में सादे वस्त्रो की सुरक्षा ड्यूटी के सम्बन्ध में मार्ग-दर्शन प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण सत्र में अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, पुलिस उप महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण एवं सुरक्षा, पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, पुलिस अधीक्षक, वीआई तथा अपर पुलिस अधीक्षक,  मुख्यमंत्री सुरक्षा द्वारा भी ब्रीफ किया गया।

Share this story