उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Senior leaders of SP, BSP and Congress accepted membership of BJP in front of Deputy Chief Minister Brajesh Pathak.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
 उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के समक्ष शुक्रवार को राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें सपा महिला सभा की पांच बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह (पूर्व अध्यक्ष महिला कल्याण निगम/ पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग- दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को पार्टी का दामन थामने वालों में गीता सिंह का बड़ा नाम है। वह समाजवादी पार्टी के महिला मोर्चा की पांच बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं,पूर्व अध्यक्ष महिला कल्याण निगम,पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग। सीतापुर की मूल निवासी गीता सिंह के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को सीतापुर के साथ ही लखनऊ में भी बड़ा सियासी लाभ मिलेगा। सपा के साथ उन्होंने बड़ी संख्या में उन्होंने महिलाओं से जोड़ा था। लोकसभा चुनाव से पहले गीता सिंह के सपा छोड़ने से अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन को नुकसान हो सकता है।

गीता सिंह को सदस्यता ग्रहण कराए जाने के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव घोषित हो चुका है और हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य भाजपा एवं सहयोगी दलों के लिए लिया है। इस संकल्प की पूर्ति तभी हो सकेगी जब प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा की झोली में आए। आप सभी को अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करने के लिए जुट जाना है और प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है।

उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा उपस्थित रहीं। मंच का संचालन प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने किया।

Share this story