एसकेडी ग्रुप के निदेशक मनीष सिंह ने वृंदावन ब्रांच में ध्वजारोहण किया

SKD academy
 SKD Academy


ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। एसकेडी एकेडमी ने आज पूरे देश के साथ 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। एकेडमी की विभिन्न शाखाओं में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

SKD Academy republic day
एसकेडी ग्रुप के निदेशक  मनीष सिंह ने वृंदावन ब्रांच में ध्वजारोहण किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि “आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। हमें यहीं नहीं रुकना है, बल्कि विकसित भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है। क्योंकि विश्व गुरु की संकल्पना विकसित राष्ट्र से बहुत ऊपर है, जिसमें विश्व बंधुत्व और "वसुधैव कुटुम्बकम" का श्रेष्ठ आदर्श निहित है। आज हमारे देश की 55% आबादी युवा है। यह बहुत बड़ी शक्ति है।” उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वो पढ़-लिख कर विदेश जाने की जगह अपने देश में ही नए-नए व्यवसाय और स्टार्टअप लगाकर देश के लोगों को रोजगार दें और "मेड इन भारत" के माध्यम से अपने देश को एक विशिष्ट और समृद्धशाली राष्ट्र बनाने में योगदान दें। 

SKD Academy
इसी क्रम में आईएससी शाखा में समूह के चेयरमैन श्री एसकेडी सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जो किसी भी राष्ट्र को मजबूत बना सकता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे कठिन परिश्रम करें और देश के विकास में अपना योगदान दें।
ई ब्लॉक राजाजीपुरम शाखा में उपनिदेशक श्रीमती निशा सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बताया और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

SKD Academy


विक्रान्त खण्ड शाखा में एसकेडी अस्पताल के क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि राष्ट्र सेवा के लिए हम सभी का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला और छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
ध्वजारोहण समारोह के बाद सभी शाखाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति के गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन के साथ हुआ।

Share this story