बलरामपुर में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश प्रवक्ता का हुआ स्वागत 

Samajwadi

 बलरामपुर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कुमार यादव शैलू का जनपद के प्रथम आगमन पर सपा कर्तकताओ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन में प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कुमार यादव का पूर्व मंत्री एसपी यादव जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य युवजन सभा निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश यादव सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी जिला सचिव नीरज शुक्ला सहित सपा कार्यकताओं ने माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
सपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ के साथ बैठक के दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने को लेकर वार्ता की।


प्रदेश प्रवक्ता ने भाजपा सरकार को जनहित के सभी मुद्दों पर असफल बताया है। और कहा कि देश व प्रदेश में मॅहगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिस वजह से सभी सामानों के दाम दूना से तीन गुना मॅहगे हो गये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूॅजीपतियों से मिलीभगत करके भाजपा सरकार आम जनता को भूखमरी के कगार पर धकेल रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैै।

राम मंदिर निर्माण में भाजपा और संघ के लोग करोड़ों का घोटाला कर रहे हैं। जनता ने आस्था के नाम पर राममंदिर निर्माण में जो चंदा दिया उसकी बंदरबाट का घिनौना कृत्य हो रहा है। प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी, अगड़े-पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सभी वर्गाें के लोग 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प दिया। इस दौरान राजा राम गौतम, राधेश्याम वर्मा, अवनीश वर्मा, अनिल दुबे, वैभव पाठक,  शुभम तिवारी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story