सुंदरकांड का पाठ और भंडारा किया गया
Jun 26, 2021, 20:58 IST
विश्व कल्याण के लिए किया गया सुंदरकांड पाठ
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जानकीपुरम में समस्त जानकीपुरम गार्डन वासियों की तरफ से विश्व कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ किया गया।
दिव्य ज्ञान ज्योतिष परामर्श केंद्र जानकीपुरम लखनऊ के शास्त्री आशीष मिश्र ने बताया कि सुंदरकांड पाठ संगीत मय किया गया।
संगीत मय सुंदरकांड पाठ में पंकज तिवारी, राकेश सिंह, विजय सिंह, पुनीत वर्मा, कौशल्या जी, मनीष तिवारी, आशीष जैन एवं ओझा जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।