सतत विकास लक्ष्य (SDG)"हुए मंच पर साकार,भव्य वार्षिक समारोह आयोजित 

Seth MR Jaipuria
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। "सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस" में  भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष गोयल कैम्पस में "सतत विकास लक्ष्य (एस डी जी) के १७ लक्ष्यों पर आधारित वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें प्राइमरी से लेकर कक्षा ११ तक के विद्यार्थियों ने गरीबी हटाओ, पर्यावरण की रक्षा, आर्थिक असमानता, जल बचाव, शिक्षा को बढ़ावा, औ‌द्योगिकरण जैसे ज्वलंत विषयों पर नृत्य, संगीत, नाटिका के माध्यम से मनमोहक कलात्मक प्रस्तुति दी।

सबसे पहले गोयल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूटस के चैयरमैन महेश गोयल,  नीलम गोयल, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.  रीना पाठक,  मुरारी गोयल एवम समर्थ गोयल (ट्रस्टी जी. जी. आई), विशिष्ट अतिथि  कनक गुप्ता (ग्रुप डायरेक्टर ऑफ जयपुरिया स्कूल्स) मुख्य अतिथि सर्वेश अस्थाना (कवि),  सुशांत श्रीवास्तव (उपप्रधानाचार्य सीनियर विंग)  शिल्पी जैन (उप प्रधानाचार्या जूनियर विंग) के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात ईश्वर का स्मरण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्रों के अभिनय और नृत्य कौशल ने सभी को प्रभावित किया जिसके पीछे उनकी मेहनत और समस्त विद्यालय परिवार का मार्गदर्शन और सहयोग स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

एस डी जी के सभी १७ लक्ष्य मंच पर छात्रों द्वारा प्रदर्शित किए गए। विद्यालय पत्रिका "Ecstacy" का विमोचन विशिष्ट अतिथि  कनक गुप्ता, जावेद आलम खान (सीबीएसई सिटी कॉर्डिनेटर),  महेश अग्रवाल चेयरमैन गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स) एवम प्रधानाचार्या डॉ रीना पाठक के करकमलों द्वारा किया गया।  बी. सिंह (सीबीएसई सहोदय सेक्रेटरी) के साथ अन्य वि‌द्यालयों के प्रधानाचार्य भी इस आयोजन का हिस्सा बनें।

इस अवसर पर गोयल ग्रुप ऑफ इंसटिट्यूशंस के विभिन्न पदाधिकारी डॉ. ऋषि अस्थाना,, आलोक जैन ( डायरेक्टर कॉर्डिनेटर),  अरुण गक्कड़, डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. आनंद शुक्ला, डॉ. ओ पी वर्मा, डॉ शैलेंद्र शुक्ला,  जैनेंद्र वर्मा, डॉ सुरेंद्र, डॉ करुणा शंकर, डॉ आकाश वेद, डॉ मंजुल श्रीवास्तव, डॉ आनंद, डॉ संतोष पाण्डेय, डॉ शिवानी कालरा,  अमित आनंद,  आकांक्षा, अश्वनी सक्सेना, शिखा पांडेय के साथ अन्य अतिथिगण भी उपस्थित थे।

प्रधानाचार्या डॉ.  रीना पाठक ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों का विवरण सभी उपस्थित लोगों के समक्ष रखा। चेयरमैन  महेश अग्रवाल ने छात्रों एवम शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन ग्रैंड फिनाले से किया गया।

Share this story