भारत हस्तशिल्प महोत्सव 20 जनवरी से 2024 ने 5 फरवरी 2024 तक कांशीराम स्मृति उपवन लखनऊ में होगा।

Bharat hastashilp mahotsav

 घर घर पधारो राम की थीम पर समर्पित होगा भारत हस्तशिल्प महोत्सव

उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा ओ डी ओ पी विपणन योजना अन्तर्गत भारत हस्तशिल्प महोत्सव को राज्य स्तरीय श्रेणी में शामिल कर लिया गया है।

• झूलों संग ऊँट और हाथी एवं घुड़सवारी होगी लाकर्षण का केंद्र

केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय हैण्डीक्राफ्ट, पर्यटन, हस्तशिल्प विपणन प्रोल्साहन योजना और नाबार्ड के होंगे स्टाल

कश्मीरी, गुजराती, राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इन्डियन संग अवधी- मुग्लई व्यंजनों का मिलेगा स्वाद

• ऑटोमोबाइल, बैंकिंग सहित अन्य क्षेत्रों की गतिविधियों से लाभान्वित होंगे दर्शक

• मुख्य मंच पर होगी अनेक राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में 20 जनवरी 2024 से 05 फरवरी 2024 तक 17 दिवसीय 'भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2024' का आयोजन कांशीराम स्मृति उपवन, आशियाना लखनऊ में होगा। उक्त के सबंध में आज सेक्टर-ओ पोस्टल ग्राउन्ड, निकट केद्रीय विद्यालय अलीगंज में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में दी।

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव में इस बार घर घर पधारो राम की थीम पर समर्पित होगा भारत हस्तशिल्प महोत्सव। प्रथम दिन 20 जनवरी से ही पूरे महोत्सव को अयोध्या धाम की तर्ज पर राम-मय बनाया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से देशवासियो को यह संदेश दिया जाएगा कि 22 जनवरी को अपने अपने घरों में राम मन्दिर को सजाए और पूजा अर्चना करें।
28 राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर,तमिलनाडु एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों अण्डमान निकोबार, दादर नगर हवेली, दमन और दीव, लक्ष्यद्वीप, चंडीगड, दिल्ली और पांडिचेरी की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, बख्ख, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम हैण्डी क्राफ्ट, आटोमोबाइल, बैंकिंग, के स्टाल आकर्षण का केंन्द्र होंगे।

उन्होने बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव में केंद्र सरकार के बन्ध मंत्रालय हैण्डीक्राफ्ट, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उ.प्र. और नाबार्ड की सहभागिता के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना भी फलीभूत होगी।

श्री सिंह ने बताया कि संस्था के फेसबुक पर देश विदेश के लोगों को भारत हस्तशिल्प महोत्सब से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा महोत्सव से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए भारत महोत्सव के फेसबुक लिंक का प्रयोग सजीव प्रसारण के लिए किया जायेगा।

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 20 जनवरी 2024 से 5 फरवरी 2024 तक होने वाले 17 दिवसीय भारत हस्तशिल्प महोत्सब में निःशुल्क भारत टैलेण्ट हण्ट-2024 का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, बादन, किड्स मॉडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कवाड़ से जुगाड़, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर मिस और मिसेज भारत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

प्रेसवार्ता में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव- 2024 में भारत के 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूत्तियों को भारत हस्तशिल्प महोत्सब रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव-2024 की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना भारत के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम जैसे उत्तर प्रदेश का ख्याल नृत्य, रास नृत्य, झूला नृत्य, मयूर नृत्य, धोबिया नृत्य, चरकुला नृत्य, कठफोड़वा नृत्य, जोगिनी नृत्य, आल्हा ऊदल गायन, राजस्थान का घूमर नृत्य, कालबेलिया

नृत्य, तेराताली नृत्य, गेर नृत्य, पंजाब का गिद्दा-भांगड़ा, हरियाणा का झूमर नृत्य, बिहार का जाट जाटिन नृत्य, झारखंड का फगुआ नृत्य, करमा नृत्य, महारास्ट्र का लावणी नृत्य, दसावतार और हिंडी नृत्य, गुजरात कागरबा नृत्य के साथ अन्य राज्यों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें।

एन बी सिंह ने बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव में बच्चों और युवाओं के लिए आकर्षक झूलों के साथ घोड़े और ऊँट को सवारी की भी व्यवस्था की गई है। लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे महोत्सव परिसर और परिसर के बाहर हर स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से सी सी टीवी कैमरे लगाये जायेगे। महोत्सब के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा  गार्डों द्वारा सघन जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा महोत्सव स्थल पर अस्थाई पुलिस चौकी भी प्रशासन के सहयोग से होगी।

Share this story