वुमेन्स डे पर गोण्डा की अविका सुरभित भी मुम्बई में होंगी सम्मानित

वुमेन्स डे पर गोण्डा की अविका सुरभित भी मुम्बई में होंगी सम्मानित

वी के मिश्रा आर्यन द्वारा वोमेन्स डे के अवसर पर 16 मार्च को मुम्बई में होगा श्री नारी सम्मान 2021 का आयोजन

नारी सम्मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड एक्टर शिवा, बी एन तिवारी, एग्नेस आर हैमिल्टन, सिमरन आहूजा, सियाराम आर मिश्रा, देवा अन्ना रहे मौजूद

मुंबई। आर्यन एम फ़िल्म प्रोडक्शन्स के डायरेक्टर वी के मिश्रा आर्यन वुमेन्स डे के अवसर पर 16 मार्च को श्री नारी सम्मान 2021 का आयोजन करने जा रहे हैं। 16 मार्च को शाम 5 बजे कर्मवीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कोकिलाबेन अस्पताल के करीब, 4 बंगला, अंधेरी मुम्बई में श्री नारी सम्मान होने जा रहा है। मुम्बई में इसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस और पोस्टर लॉन्चिंग का कार्यक्रम रखा गया जहां वी के मिश्रा आर्यन, पूजा एस डहले (रतन नंदिनी इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर), एग्नेस आर हैमिल्टन (कोरियोग्राफर, डायरेक्टर रिदम डांस एंटरटेनमेंट), सिमरन आहूजा, अमन सिंह, अरुण उग्रेजिया, एक्टर शिवा, बी एन तिवारी, सियाराम आर मिश्रा, देवा अन्ना और नंदिनी गुप्ता मौजूद थीं।

बी एन तिवारी ने कहा कि जहां नारी का सम्मान किया जाता है वहां देवता रहते हैं। अपने घर से लोग नारी का सम्मान करना शुरू करें। फ़िल्म एक्टर शिवा ने भी सभी को मुबारकबाद दी।

ऑर्गनाइज़र वी के मिश्रा आर्यन ने बताया कि यह नारी सम्मान का दूसरा सीज़न है। पहला अवॉर्ड शो देहरादून में मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर किया गया था। इस अवार्ड के सहयोगी सियाराम आर मिश्रा, बी एन तिवारी, देव अन्ना, प्रदीप कामत, अमन सिंह, जफर शेख हैं।

वी के मिश्रा आर्यन ने बताया कि देशहित और समाज हित में किसी भी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को इस नारी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यहां वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम और शहीदों की परिवार के लिए भी विशेष सम्मान रखा जाएगा।

वी के मिश्रा आर्यन ने आगे बताया कि उनका आगामी प्रोजेक्ट बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 'हिन्दू हृदय सम्राट सम्मान समारोह' है।

Share this story