Gonda Crime news अज्ञात महिला की मिली लाश पुलिस जांच शुरू
पुलिस ने अज्ञात महिला का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा , पुलिस के अनुसार थाना करनैलगंज के सरयु घाट के पास
Gonda crime news जिले के थाना करनैलगंज के अंतर्गत एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची आैर शव को कब्जे में लेते हुए आसपास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया.
लेकिन कोई भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका जिसके चलते पुलिस ने अज्ञात महिला का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस के अनुसार थाना करनैलगंज के सरयु घाट के पास 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ था।
स्थानीय लोगों ने देखा तो उन लोगों के बीच अज्ञात महिला की शव को लेकर हड़कंप मच गया, उन्हीं में से एक स्थानीय व्यक्ति ने शव होने की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पूरे मामला पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि सरयु घाट के पास एक अज्ञात महिला जा शव प्राप्त हुआ है मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। महिला के परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है।
थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत एक अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में #SPGonda @ShaileshP_IPS की बाइट।@Uppolice @AdgGkr @digdevipatan pic.twitter.com/TxtSIm5oYF
— Gonda Police (@gondapolice) February 13, 2021