MLKPG College में रंगोली प्रतियोगिता खुशी मिश्रा व शिखा पाण्डेय ने जीती

MLKPG College में रंगोली प्रतियोगिता खुशी मिश्रा व शिखा पाण्डेय ने जीती

State News UP Balrampur -एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के तहत 27 नवंबर को रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खुशी मिश्रा व शिखा पाण्डेय ने बाजी मारी।



MLK degree College रंगोली प्रतियोगिता

शुक्रवार को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आर के सिंह के निर्देशन व मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह की उपस्थिति में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ रेखा विश्वकर्मा के संयोजकत्व में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बीए 2nd की खुशी मिश्रा प्रथम,बीए 1st की अंशिका सिंह द्वितीय व बीए 1st की सुशीला गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।



रंगोली प्रतियोगिता

मेहंदी प्रतियोगिता में एम ए 1st की शिखा पाण्डेय प्रथम,बीए 3rd की सौम्या जायसवाल द्वितीय ,बीए 2nd की सीमा कन्नौजिया तृतीय तथा बीए 2nd की नेहा कश्यप व एमएससी 2nd की राशि सिंह संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार के लिए चुनी गई।



छात्रा द्वारा बनाया गया रंगोली

प्रतियोगिता में डॉ नीरजा शुक्ला व डॉ वीना सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सांस्कृतिक निदेशक डॉ अनामिका सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सीमा पाण्डेय, प्रतीची सिंह,सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।

Share this story