प्रियंका गांधी हो राहुल गांधी ,अखिलेश यादव देश की जनता सीरियस नहीं लेती।

प्रियंका गांधी हो राहुल गांधी ,अखिलेश यादव देश की जनता सीरियस नहीं लेती।

Ayodhya news अयोध्या:(रिपोर्ट:अभिषेक गुप्ता) कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका बढेरा व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि चाहे प्रियंका गांधी हो राहुल गांधी हो या फिर अखिलेश यादव।

इन सभी को देश की जनता सीरियस नहीं लेती।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध में यह भी भूल जाते हैं कि वे किसका विरोध करें और किसका विरोध ना करें। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कोरोना वैक्सीन का विरोध करना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गैर जिम्मेदाराना बयान था।





पूर्व मुख्यमंत्री को कोरोना वैक्सीन के बारे में इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए था। यही हाल राहुल गांधी का है। राहुल गांधी ने एयर स्ट्राइक का विरोध किया।सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध किया। चाइना पर सवाल खड़ा किया। सीमा पर सवाल खड़ा किया।वही हाल अखिलेश यादव का है।अखिलेश यादव भी राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।





वही अखिलेश यादव के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चन के सवाल पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मंदिर हो मस्जिदों गुरुद्वारा हो या फिर चर्च।सभी को जाने का हक है। पूजा करने का हक है।भाजपा सांसद आज अयोध्या पहुंचकर गुप्तार घाट के पंचमुखी मंदिर में दर्शन पूजन किया।

Share this story