अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया; सुबह से लापता था

अमेठी में दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया; सुबह से लापता था

यह फोटो अमेठी की है। ग्राम प्रधान का शव घर लाया गया तो परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


State Crime News -(Amethi)उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गुरुवार रात एक दलित प्रधान के पति को अगवा करने के बाद जिंदा आग के हवाले कर दिया गया। उसकी आज सुबह लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। परिवार वालों ने गांव के पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किया है। मृतक गुरुवार सुबह से लापता था। परिवार वालों ने गुमशुदगी की सूचना भी थाने पर दी थी। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात है।




प्रधान पति को जिंदा जलाए जाने के मामले का सांसद स्मृति ईरानी ने संज्ञान लिया है। स्मृति ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। सांसद ने जिले के अफसरों से पूरी घटना का विवरण लिया है।

मौके पर जुटे ग्रामीण व पुलिस।

मौके पर जुटे ग्रामीण व पुलिस।

सुबह से लापता था प्रधान पति, बेटे ने गुमशुदगी की सूचना दी

यह मामला मुंशीगंज थाना क्षेत्र के बंदोइया गांव का है। ग्राम प्रधान छोटका का पति अर्जुन (40 साल) गुरुवार सुबह घर से बाहर निकला था। आरोप है कि गांव के केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा, रवि और संतोष ने उसे चौराहे से अगवा कर लिया। वहीं, जब अर्जुन घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। इस पर प्रधान पुत्र सुरेंद्र ने मुंशीगंज पुलिस को पिता के गायब होने की सूचना दी। पुलिस मामले में जुटी थी कि रात करीब साढ़े 10 बजे गांव निवासी कृष्ण कुमार के अहाते से अर्जुन अधजले हालत में कराहते हुए मिले।






तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगिरवा ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद आज सुबह अर्जुन को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। लेकिन, रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस बीच अर्जुन का मरने से पहले का एक ऑडियो सामने आया है। जिसमें अर्जुन केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा, रवि और संतोष पर अगवा कर आग लगाने का आरोप लगाते हुए सुने जा सकते हैं।

Share this story