बलिया कांड में विधायक सुरेंद्र सिंह भी सुर्खियों में

बलिया कांड में विधायक सुरेंद्र सिंह भी सुर्खियों में


State News UP -उत्तर प्रदेश के बलिया में एसडीएम और सीओ के सामने गोली मारकर युवक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है।


CM Yogi Adityanath ने सभी संबंधित अधिकारियों को suspend कर दिया है ।

आरोपी भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी है। वारदात को लेकर अब विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादास्पद बयान सामने आया है। विधायक ने कहा कि आप लोग जिसे आरोपी बता रहे हैं, उसके पिता को उन्होंने (पीड़ित पक्ष ने) डंडे से मारा था। किसी के पिता, किसी की मां, किसी की भाभी और किसी की बहू को कोई मारेगा तो क्रिया की प्रतिक्रिया होगी ही। धीरेंद्र ने आत्मरक्षा में गोली चलाई है।

गुरुवार रात पुलिस ने धीरेंद्र के घर पर छापा मारा, लेकिन कोई नहीं मिला। आरोपी के घर के बाहर खड़ी गाड़ी तोड़ दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें बनाई गई है। डीआईजी आजमगढ़ गांव में कैंप कर रहे हैं। डीएम श्रीहरि प्रताप ने बताया कि एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक पांच गिरफ्तार हुए हैं। धीरेंद्र सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से हत्या की है। सभी आरोपियों का लाइसेंस रद्द किया गया जाएगा। उधर, गांव में पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर गांव के लोग धरने पर बैठ गए हैं।

मृतक जयप्रकाश पाल के भाई तेज बिहारी पाल ने बताया कि कोटे की दुकान को लेकर दो प्रत्याशी लड़ रहे थे। प्रशासन चुनाव निष्पक्ष कराना चाह रहा था। इसी बीच हार देखकर धीरेंद्र प्रताप के गुट ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दिया। आरोपी धीरेंद्र आर्मी से रिटायर्ड है। विधायक के साथ रहता है। उन्होंने उसे (धीरेंद्र को) मनबढ़ कर दिया है।

'मौके पर दस सिपाही और दो महिला सिपाही थीं। पुलिस उन्हें बचा रही थी, हमें पीट रही थी। गोली लगने के बाद जब मेरा भाई गिर गया तो पुलिस ने उसे घेर पकड़ा, लेकिन आगे ले जाकर फरार कर दिया।'


Share this story