श्री बालाजी ग्रामोद्योग सेवा समिति के द्वारा निराश्रित एवं रोगी जनों हेतु कंबल वितरण

श्री बालाजी ग्रामोद्योग सेवा समिति के द्वारा निराश्रित एवं रोगी जनों हेतु कंबल वितरण

लखनऊ- 18 जनवरी 2019 समय १२ बजे धन्वंतरि केंद्र पुरानी डेंटल बिल्डिंग केजीएमयू में श्री बालाजी ग्रामोद्योग सेवा समिति के द्वारा निराश्रित एवं रोगी जनों हेतु कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ सूर्यकांत द्वारा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डांडिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी जी एवं डांडिया व्यापार मंडल के महामंत्री श्री रितेश कुमार गुप्ता जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत श्री बालाजी के विधिवत पूजा के साथ की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में सभी सम्मानित जनों ने अपने-अपने विचार रखे। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रमा वर्मा जी ने सभी आए हुए गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में केजीएमयू के प्रतिष्ठित डॉक्टर्स एवं समाज के सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में संस्था के महासचिव श्री एसआर लाल जी ने प्रोफेसर सूर्यकांत जी का एवं कोषाध्यक्ष श्री पंकज कुमार जी ने मुख्य अतिथि श्री जलील अहमद सिद्दीकी जी एवं श्री रितेश कुमार गुप्ता जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी मौके पर धनवंतरी केंद्र के प्रेरक श्री अवधेश जी ने सभी आए हुए गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में धनवंतरी केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर सूर्यकांत जी, श्री रितेश कुमार गुप्ता जी, श्री जलील अहमद सिद्दीकी जी, डॉक्टर नीरज मिश्रा, डॉ विभा सिंह, डॉक्टर लक्ष्य यादव, डॉ विनोद शुक्ला जी, डॉक्टर गुंजन पांडेय जी, शीतल वर्मा जी, डॉ शालिनी कौशल जी, डॉ राजीव कुमार सिंह जी, डॉक्टर अरुणेश तिवारी जी, संतोष पटेल जी, श्री प्रदीप जी, श्री अभिषेक जी, डॉ अमिया अग्रवाल, डॉ प्रीति, सैनी रक्षा दल के अध्यक्ष श्री श्याम सिंह सैनी, श्री दिनेश चंद्र सैनी, श्री सुनीत यादव जी उपस्थित रहे।

संस्था के कोषाध्यक्ष श्री पंकज कुमार जी ने सभी आए हुए गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और संस्था के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना की।
प्रोफेसर सूर्यकांत जी ने बालाजी समिति के सामाजिक कार्य की सराहना की और भविष्य में निरंतर समाज सेवा का यह कर चलते रहने के शुभकामना प्रेषित की।

कार्यक्रम में सैनी रक्षा दल के अध्यक्ष श्री श्याम सिंह सैनी जी ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज सेवा और चिकित्सा सेवा एक साथ करने के लिए सभी चिकित्सको का उत्साहवर्धन किया।

संस्था की अध्यक्षा श्रीमती रमा देवी जी वर्मा जी ने कार्यक्रम के दौरान अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि समाज सेवा सभी वर्गों को एक साथ लेकर किया जा रहा है। समाज के आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति आगे हैं और बढ़ चढ़कर समाज सेवा को गति प्रदान करें।

Share this story