500 महिलाएं बनी आत्मनिर्भर मीटिंग में हुआ discussions

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सी एल एफ की आम सभा का बैठक ग्राम शेखर पुर में जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल द्वारा फीता काटकर किया गया बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह से जुड़ी लगभग 500 महिलायें सम्मेलन में पहुच कर अपने समूह के प्रगति की एक दूसरे से चर्चा की व अपने अनुभव को बताया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बनाए गए स्वयं सहायता समूह से किस प्रकार पिछड़े क्षेत्र के महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में प्रगति हुई है इस पर भी महिलाओं ने आपस में चर्चा किया महिलाओं द्वारा अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में समूह से महिला सशक्तिकरण पर भी महिलाओं द्वारा बताया गया।
कार्यक्रम में अच्छे स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को उनके कार्य व महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए सम्मानित भी किया गया। जिला उपायुक्त उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सूबेदार सिंह यादव ने बताया कि लगभग 60 हजार महिलाएं समूह से जुड़ चुकी है जो उनके सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल ने भी कहा किस समूह द्वारा पिछले क्षेत्र की महिलाएं अब घरों से बाहर निकलकर काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं जो केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के महिला सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा कदम है।