रामलीला मैदान में विराट गीता महोत्सव आज
- गीता ज्ञान प्रसार यात्रा प्रातः 10 बजे व प्रवचन 11 बजे 

Gonda me virat gita mahotsav
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा।
नगर की बौद्धिक व आध्यात्मिक संस्था गीता- गोष्ठी के तत्वावधान में 23वां विराट गीता महोत्सव  का आयोजन रविवार को मालवीय नगर स्थित रामलीला मैदान में  किया जा रहा है। सम्मेलन की चल रही तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए शनिवार को देर सायं गोष्ठी के आयोजक इंजी.  संस्थापक सदस्य जनार्दन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचार विमर्श किया गया।
  गीता महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए  सम्मेलन के आयोजक इंजी. सुरेश कुमार दूबे ने कहा कि विराट गीता सम्मेलन के 23वें आयोजन में हरिद्वार के विद्वान संत स्वामी विवेकानंद सरस्वती, वाराणसी के राजर्षि गांगेय हंस सरस्वती, अयोध्या के योगाचार्य डा. चैतन्य प्रमुख एवं वाराणसी के ही राष्ट्रवादी विचारक महिमा तिवारी विशिष्ट वक्ता के रूप में गीता के वैश्विक महात्म्य पर प्रकाश डालेंगे। सम्मेलन में प्रसिद्ध संगीतकार किरन पाण्डेय व प्रतीति पाण्डेय गीत गायन की प्रस्तुति देंगी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनार्दन सिंह ने सभी गीता प्रेमियों का आह्वान करते हुए कहा कि सम्मेलन में  प्रातः 10 बजे शोभा यात्रा में भाग लेने के साथ प्रवचन सत्र में शामिल होने का आह्वान किया। 
इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र पाण्डेय कृष्ण नन्दन तिवारी , रमेश दूबे, राजेश दूबे , पंकज दूबे , आर जे शुक्ल,  अशोक जायसवाल, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।

Share this story