हमे अपने बच्चो को अवश्य पढ़ाना चाहिए:स्वतंत्र देव सिंह

Swatantrata dev singh
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 सीतापुर। जनपद सीतापुर के एक दिवसीय दौरे पर आये जलशक्ति मंत्री (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियन्त्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग)  स्वतंत्र देव सिंह जलमार्गीय देवदर्शन यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।  मंत्री जी देवदेवेश्वर घाट नैमिषारण्य से जलमार्ग द्वारा सतयुग आश्रम गये, जहां उन्होंने लोक भारती संस्था के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया एवं उनसे वार्ता भी की। उन्होंने जल संचयन एवं नदियों के संरक्षण कार्य में लोक भारती संस्था द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। 

इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी ने विकास खण्ड मिश्रिख के ग्राम अटवा में राजकीय नलकूप संख्या-118 एम0जी0 का स्थलीय निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अन्तर्गत उथले/मध्यम गहरे/गहरे नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। उन्होंने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये। 

तत्पश्चात मा0 मंत्री जी विकास खण्ड मिश्रिख के ग्राम संजराबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया एवं एल0ई0डी0 वीडियो वैन के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। विभिन्न योजनाओं के  लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में जलशक्ति मंत्री ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हमे अपने बच्चो को अवश्य पढ़ाना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करने, माता पिता की सेवा करने, आपसी सौहार्द्र के साथ रहने एवं नशे की लत से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत केन्द्र व राज्य सरकार की जो योजनाएं संचालित योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक पहुंचाए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक गांव यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन योजनाओं से यदि कोई वंचित है तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी उस गांव में पहुंच रहे है। सभी लोग जानकारी प्राप्त कर उन योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि यह अभियान सम्पूर्ण देश में चल रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी का सपना है कि सभी को योजनाओं का लाभ मिले। गरीब आत्मनिर्भर बने, इसकी चिन्ता सभी को है। इसके लिये हम सभी लोग गांव-गांव जा रहे हैं। पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सभी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए सभी प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन, पक्का मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन का लाभ सभी को मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड का लाभ भी पात्र लोगों को मिल रहा है। पहले महिलाओं को पानी लेने हेतु दूर जाना पड़ता था लेकिन अब सभी घरों में पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। शुद्ध पेयजल अभियान के अन्तर्गत हम सभी लोग तत्परता से लगे हुये हैं। उन्होंने सभी को जल एवं संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पहले के बेहतर है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सशक्त भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने सभी से इस महान कार्य में सहयोग हेतु आग्रह भी किया।

    इस अवसर पर विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक सिधौली मनीष रावत, एम0एल0सी0 पवन सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल सहित जन प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this story