सभी पदाधिकारियों का कराएंगे बीमा : के डी शर्मा

Lucknow news

 (आर एल पाण्डेय)
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के सभी पदाधिकारियों का बीमा संगठन की ओर से कराया जाएगा । स्वेच्छा से जो पदाधिकारी बीमा की किस्त देना चाहे दे सकते है। दो लाख का बीमा होगा। कैंपबेल रोड स्थित इलाफ पैलेस में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर से भारतीय जनता पार्टी का सहयोग किया जाएगा। संगठन समस्त प्रदेशों में सक्रिय है। पदाधिकारियों की पदोन्नति की भी चर्चा बैठक में की गई।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष यासिर खान को 2022 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाएगा।  अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष यासिर खान ने कहा कि 2022 में  बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव इरफान मोहसिन ने कहा कि सबका साथ सबका विकास की राह  पर चलने से  2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रशासनिक राष्ट्रीय अध्यक्ष शलभ शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यकारिणी की इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक श्री दूधनाथ तिवारी जी ने की इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story