Woman's security tips महिला सशक्तिकरण के लिए छात्राओं को दिये सुरक्षा टिप्स

Lucknow news

 
आर एल पाण्डेय
हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप नारी सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से नगर के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कॉलेज,पाली में महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें  उनको बताया गया कि उन्हें अपनी सुरक्षा कैसे और किस प्रकार करनी चाहिए के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें छात्राओं को पुलिस ,अग्निशमन विभाग,महिला हेल्पलाइन नम्बरों का प्रयोग व उनका महत्व बताया गया। महिला आरक्षी सुदेशना, सुनीता रावत व एस एस आई सुनील सिंह ने  डायल 112 व महिला हेल्पलाइन नंबर 181,1090 1076 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस नारी सुरक्षा के प्रति  दृढ़ संकल्पित है वहीं स्कूली छात्रायें भी अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहें।

Woman's empowerment

किसी मुसीबत के समय 112  नम्बर या 181 1090, 1076 नम्बर तत्काल डायल करें ताकि उनकी सुरक्षा सही समय पर सुनिश्चित हो सके। एस एस आई सुनील सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताते हुए कहा कि किसी भी छात्रा को डरने की आवश्यकता नहीं है यदि किसी भी छात्रा को कोई व्यक्ति परेशान करता है तो इसको छिपाएं नहीं बल्कि इसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर और  अपने माता- पिता तथा अपने गुरुजनों को अवश्य दें।परेशान करने वाले व्यक्ति को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा। श्री सिंह ने सुरक्षा के साथ -साथ छात्राओं को वेबजह मोबाइल का प्रयोग करने के लिये मना करने के  साथ ही लगन से अपनी पढ़ाई करने को लेकर  काफी जोर दिया। 

महिला आरक्षी सुदेशना ने छात्राओं से घटना का निडरता से सामना करने को कहा। और उन्होंने कहा कि अपराधी का  मुंह तोड़ जबाब दिया जाये।जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन की मदद लेने को प्रेरित किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वीपी द्विवेदी ने छात्राओं की सुरक्षा के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाएं मन से,सुविचारों से, अच्छे भावों से चरित्रवान बनकर अपनी सुरक्षा स्वयं करें और अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।  इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ वेदप्रकाश द्विवेदी ,अंग्रेजी प्रवक्ता विजेता आर्या, शिक्षक जनार्दन श्रीवास्तव व संजय कुमार रस्तोगी, आदि मौजूद रहे।

Share this story