गांव की महिलाएं शिल्प कला से जुड़कर अपना भविष्य संवारें _ममता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष

Shahjahanpur shilp kala

 शाहजहांपुर(अम्बरीष कुमार सक्सेना) भारत गांवों का देश है जहां की महिलाएं खेती में परिवार का बहुत बड़ा योगदान करती हैं।लेकिन उसकी गिनती उनकी नहीं होती है। बल्कि उनकी अपनी आय वही मानी जाती है जो वह अपने हुनर और कुशलता से सृजित  करें। इसलिए गांव की सभी महिलाओं विशेषकर युवतियों को सिलाई कढ़ाई बुनाई जैसे हुनर जीवन में सीखना चाहिए। जिससे वे स्वाबलंबी बनकर अपने परिवार की आय में इजाफा कर  आगे बढ़ें।   

Shilp kala shahjahanpur

  उक्त विचार जयप्रभा कुटीर छीतेपुर में सेवाधाम ग्राम विकास सेवा  प्रकल्प के अंतर्गत महिला शिल्पकला केंद्र का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ममता यादव अध्यक्ष जिला पंचायत शाहजहांपुर ने व्यक्त करते हुए कहा कि विनोबा सेवा आश्रम ने सेवा के तौर पर अपने जीवन के चालीस वर्ष में एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है। जो समाज में एक मील का पत्थर जैसा है। इसलिए यहां के काम को शुरू करने गत गांधी जयंती पर माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल इस गांव में आशीर्वाद देने आई थीं। जय प्रभा कुटीर भी उन्हीं की देखरेख में आगे बढ़ रहा है। आज जिस सिलाई केंद्र का शुभारभ मेरे द्वारा किया गया है ।उसमें गांव की 40 से अधिक युवतियां प्रशिक्षण लेकर अपना काम शुरू करेंगी। यह बहनें ऐसे परिवारों की हैं जिनके परिवार की आमदनी कम है यह सभी आय उपार्जन के माध्यम से अपने परिवार की आगे चलकर मदद करेंगी।         विशिष्ट अतिथि श्री महाराज सिंह यादव पूर्व ए डी ओ ने कहा कि हमारी सेवा की शुरुआत वर्ष 1984 में इसी गांव से हुई थी।तब का छितेपुर और आज में जमीन आसमान का अंतर है। आज इसी प्रकार के संकल्प अपने गांव को विकास के पथ पर ले जा सकेंगें।             संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि सेवाधाम इस सेवा प्रकल्प में  वृद्ध,बालक  विधवा(महिला) ,विकलांग (दिव्यांग) और बेरोजगारो की सेवा का व्रत लेकर कार्यरत है।इसीलिए आज महिलाओं की सेवा का केंद्र खोला गया है।                           कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जमना लाल बजाज पुरुस्कार से सम्मानित विमला बहन ने कहा कि यहां पर बच्चों की शिक्षण संस्कार शाला ,वृद्धों की सेवा और योग शाला,महिलाओं की हुनर शिल्प शाला आदि निस्वार्थ भाव से संचालित की जा रही हैं। में इस गांव में वर्ष 1980 में आई थी तबसे यहां की सेवा से अलग अलग आयामों से जुड़कर काम किया गया है।  *।             इस अवसर पर नियामतपुर
 बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान से कैलाश जी द्वारा प्रशिक्षित पुष्पा देवी की वाशिंग पाउडर की इकाई का भी फीता काटकर अध्यक्ष महोदया ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं गांव की बुजुर्ग कौशल्या देवी,  आश्रम की कमला सिंह  शिल्प कला प्रभारी वीरा बहन और शिक्षिका  नीरज कुमारी को सम्मानित भी किया गया। अमरूद के वृक्ष का रोपण भी किया गया। आरोग्यकर मिशन के साथ जुड़े अलमशेर की बगिया को भी अध्यक्ष जी ने देखा। बिशन कुमार ने संचालन स्वागत ब्रजेंद्र अवस्थी और धन्यवाद सुजीत सिंह ने दिया। इस अवसर पर तरन्नुम , आयशा,  सिंधु एवं दामिनी  शुक्ला, आस्था तथा गांव की सौ से ज्यादा लड़कियां उपस्थित थीं।

Share this story