भारत ही नही अमेरिका ,सिंगापुर में भी लगते हैं भोजपुरी गानों पर ठुमके

भारत ही नही अमेरिका ,सिंगापुर में भी लगते हैं भोजपुरी गानों पर ठुमके

यूपी -बिहार को छोड़िए साहब,विदेशों में बजता है आर्या शर्मा के संगीत का डंका!

करोड़ों हैं आर्या शर्मा के म्यूजिक के दीवाने

संगीत प्रेमियों को भाता है उनका नया प्रयोग

देश और विदेशों मे भी आर्या शर्मा के बने म्यूजिक पर लगाते हैं ठुमके

राजेन्द्र तिवारी

Entertainment Desk -गोण्डा। संगीत की दुनिया मे आर्या शर्मा एक ऐसा नाम है।जिनके करोड़ों दीवाने हैं। यूपी-बिहार तो छोड़िये साहब वह ऐसी शख्सियत हैं।जिनके नाम का डंका विदेशों में भी बजता है।युवक युवतियां विभिन्न समारोहों में उनके संगीत से सजे गीतों पर ठुमके लगाते नजर आते हैं।देश ही नही विदेशी धरती पर भी उनके संगीत से सजे गीतों का इन्तजार चाहने वालों को रहता है।

भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में आर्या शर्मा की बादशाहत कायम है।वह फिल्म बनाने संबंधी अपने दौरे पर सोमवार को गोण्डा मे थे।भोजपुरी के मशहुर संगीतकार ने जुगेश्वरनाथ शिवालय पर जलाभिषेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।इसी बीच पत्रकारों से रूबरू हुए।उन्होंने कहा कि अवधी और भोजपुरी भाषा मीठी है।इस भाषा मे प्रेम रस है।जो बोलचाल की भाषा में छलकता है। उन्होंने बताया कि भोजपुरी देश ही नहीं विदेशों की धरती पर अपनी मीठी खुशबू बिखेर रही है। भोजपुरी भाषा यूपी के पूर्वी इलाकों मे तो बोली जाती ही है बिहार की आम बोल चाल की भाषा है।यही नहीं झारखंड के उत्तरी इलाकों में भी प्रचलित है। यही नहीं देश के जगह जगह काम कर रहे इलाकों के लोगों की वजह से यह भाषा वहां भी सुगंध बिखेर रही है।




संगीतकार आर्या शर्मा ने बताया कि भोजपुरी भाषा फिजी व नेपाल की संवैधानिक भाषाओं में एक है।उन्होंने कहा कि इस भाषा को मारीशस,गयाना, सूरीनाम, सिंगापुर,उत्तर अमेरिका और लैटिन अमेरिका मे भी भोजपुरी भाषा ही बोली जाती है।जहाँ के अधिक तर प्रशंसकों के मैसेज आते रहते हैं।

संगीतकार आर्या शर्मा ने बताया कि इन देशोँ चाहनेवालों की संख्या अधिक होने से विभिन्न आयोजनों मे शिरकत भी करनी पड़ती है।इन देशों के लोगों को गीतों का इंतजार रहता है। कई दर्शनीय स्थलों पर जाकर लोकेशन देख चुके हैं और पौराणिक स्थलों पर मट्ठा भी तेज चुके हैं उनके साथ में रिकॉर्डिस्ट जीतू शर्मा भी थे ।जो बराबर लोकेशन ऊपर नजर रख रहे थे बताया जाता है कि फिल्मी हस्तियों के पहुंचने से कई स्थानो पर काफी भीड़ हो गई जिससे इन कलाकारों को वहां से दूसरे जगह के लिए रवाना होना पड़ा।

संगीतकार आर्या शर्मा ने बताया कि कुछ ऐतिहासिक मुद्दों परटीम काम कर रही है । शीघ ही इन इलाकों में शूटिंग होगी।


भीड़ से बचते रहे कलाकार

गोण्डा।लोकेशन देखने के लिए मुम्बई से चलकर जिले में पहुंची फिल्मी सितारों की टीम कई जगहो पर गई।जहाँ कही भीड़ हुई वहां से रवाना हो गई।


युवाओं को मिलेगा रोजगार

गोण्डा। जिले में फिल्म के शूटिंग शुरू होने से यहां के कामगार बेरोजगार युवाओ को बेहतर काम के अवसर मिलेंगे ।टीम के लोगों ने ऐसा कहा कि टीम जल्द आएगी और विभिन्न स्थलों पर जाकर शूटिंग करेगी ।जिससे बेरोजगारो को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

Share this story