आंध्र प्रदेश: भारतीय नौसेना ने समुद्र तट पर सभी लापता छात्रों के शव किए बरामद

विशाखापत्तनम, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में समुद्र तट पर लापता हुए इंजीनियरिंग छात्रों के पांच शव बरामद किए।
आंध्र प्रदेश: भारतीय नौसेना ने समुद्र तट पर सभी लापता छात्रों के शव किए बरामद
आंध्र प्रदेश: भारतीय नौसेना ने समुद्र तट पर सभी लापता छात्रों के शव किए बरामद विशाखापत्तनम, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में समुद्र तट पर लापता हुए इंजीनियरिंग छात्रों के पांच शव बरामद किए।

भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी से दूर पुदीमदका समुद्र तट पर दो हेलीकॉप्टरों और चार नावों के साथ तलाशी अभियान को पूरा किया।

पी. गणेश और के. जगदीश के शव शनिवार सुबह बरामद किए गए। बाद में, बी. सतीश कुमार और राम चंदू के शव मिले। बचावकर्मियों ने एस. जसवंत कुमार के शव को भी बाहर निकाला।

जी. पवन कुमार (19) का शव शुक्रवार को बरामद किया गया था।

स्थानीय मछुआरों ने 20 नावों के साथ तलाशी अभियान में मदद की। पुलिस और राजस्व विभाग ने भी बचाव कर्मियों की मदद की।

पुलिस के मुताबिक, अनाकापल्ली कस्बे के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र विशाखापत्तनम से करीब 50 किलोमीटर दूर समुद्र तट पर गए थे। उनमें से सात तेज लहरों के कारण पानी में बह गए।

जिस समुद्र तट पर यह घटना हुई, वह कोई पर्यटन स्थल नहीं है, लेकिन वहां चेतावनी के संकेत लगे होने के बावजूद कुछ लोग उस जगह पर घूमने जाते हैं।

अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बचाव अभियान की निगरानी कर रहे जिला पुलिस अधीक्षक एस गौतमी ने कहा कि पुलिस समुद्री तट के करीब जाने वाले लोगों को चेतावनी देने के लिए गश्त करती रहती है, शुक्रवार को यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई।

छात्रों के परिजनों ने हादसे के लिए कॉलेज प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन ने लापरवाही बरती है।

--आईएएनएस

पीके/एएनएम

Share this story