एनईडी की सच्चाई का पर्दाफाश

बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। हाल में चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट ने लोकतंत्र के लिए राष्ट्रीय बंदोबस्ती (एनईडी) की सच्चाई का पदार्फाश किया है।
एनईडी की सच्चाई का पर्दाफाश
एनईडी की सच्चाई का पर्दाफाश बीजिंग, 10 मई (आईएएनएस)। हाल में चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट ने लोकतंत्र के लिए राष्ट्रीय बंदोबस्ती (एनईडी) की सच्चाई का पदार्फाश किया है।

एनईडी की स्थापना 1983 में हुई, जो दूसरे देशों के लोकतंत्र को सहायता देने वाले एनजीओ के नाम से लोकतंत्र विरोधी कार्रवाइयां करती है। कई वर्षों तक उसे निरंतर व्हाइट हाउस और अमेरिकी कांग्रेस का समर्थन मिला है। एनईडी ने पूंजी सहायता से विश्व के कई एनजीओ को अपने कब्जे में लिया, लक्षित देशों और क्षेत्रों को अमेरिकी मूल्य विचारधारा को निर्यात किया और प्रतिरोध और विभाजन की कार्रवाइयों में मदद दी।

विगत 40 वर्षों में रंग क्रांति की रचना से लक्षित देशों की सत्ता पलटने तक, स्थानीय राजनीतिक दलों से हाथ मिलाकर दूसरे देशों के राजनीतिक प्रतिक्रिया में हस्तक्षेप करने तक, विभाजित शक्तियों को पैसे देने से लक्षित देशों की स्थिरता को बर्बाद करने तक, गलत सूचनाएं बनाकर सरकार विरोधी दलील को उत्तेजित करने तक एनईडी ने विश्व की हर जगहों में बुरी कार्रवाइयां कीं, जिनसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय असंतुष्ट है। लोग एनईडी को अमेरिका का दूसरा सीआईए मानते हैं।

मध्य एशिया से लातिन अमेरिका तक, उत्तरी अफ्रीका से पूर्वी यूरोप तक, एनईडी ने विश्व के कई स्थलों में प्रवेश किया। सोवियत संघ का विघटन, जॉर्जिया की रोज क्रांति, यूक्रेन की ऑरेंज क्रांति, अरबी वसंत आदि रंग क्रांति के पीछे हम एनईडी का हाथ देख सकते हैं। चीन की राजनीति और सामाजिक स्थिरता को भी एनईडी का नुकसान पहुंचाया गया है।

तथ्यों से साबित हुआ है कि एनईडी वास्तव में अमेरिका द्वारा दूसरे देशों के घरेलू मामलों में दखलंदाजी करने और अमेरिका की सेवा करने का साधन है, जो अमेरिकी शैली वाले प्रभुत्व की रक्षा करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

Share this story