चीनी कम्युनिस्ट यूथ लीग के सदस्यों की संख्या 7 करोड़ से अधिक

बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल के अंत तक चीनी कम्युनिस्ट यूथ लीग के सदस्यों की संख्या 7 करोड़ 37 लाख 15 हजार है।
चीनी कम्युनिस्ट यूथ लीग के सदस्यों की संख्या 7 करोड़ से अधिक
चीनी कम्युनिस्ट यूथ लीग के सदस्यों की संख्या 7 करोड़ से अधिक बीजिंग, 2 मई (आईएएनएस)। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल के अंत तक चीनी कम्युनिस्ट यूथ लीग के सदस्यों की संख्या 7 करोड़ 37 लाख 15 हजार है।

इसमें छात्र सदस्यों की संख्या 4 करोड़ 38 लाख 10 हजार है, उद्यमों में सदस्यों की संख्या 56 लाख 51 हजार है, ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यों की संख्या 1 करोड़ 32 लाख 74 हजार है, सरकारी विभागों में सदस्यों की संख्या 46 लाख 2 हजार है, शहरी रिहायशी क्षेत्रों में सदस्यों की संख्या 45 लाख 68 हजार है और सामाजिक संगठनों में सदस्यों की संख्या 18 लाख 10 हजार है।

पूरे चीन में यूथ लीग के 36 लाख 77 हजार संगठन हैं। इसमें स्कूलों में संगठनों की संख्या 18 लाख 38 हजार है, उद्यमों में संगठनों की संख्या 6 लाख 72 हजार है, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनों की संख्या 6 लाख 6 हजार है, सरकारी विभागों में संगठनों की संख्या 3 लाख 12 हजार है, शहरी रिहायशी क्षेत्रों में संगठनों की संख्या 1 लाख 33 हजार है और सामाजिक संगठनों में संगठनों की संख्या 1 लाख 16 हजार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

Share this story