चीन में दूसरा जन पुलिस दिवस मनाया गया

बीजिंग, 10 जनवरी (आईएएनएस)। 10 जनवरी को चीनी जन पुलिस दिवस है। यह देश में पुलिसकर्मियों के लिए खास तौर पर स्थापित राष्ट्र स्तरीय दिवस है। चीन में आपातकालीन नंबर 110 है। हैलो, आई एम 110, यह बहुत सरल और स्पष्ट वाक्य है, लेकिन इसमें एक भारी जिम्मेदारी है।
चीन में दूसरा जन पुलिस दिवस मनाया गया
चीन में दूसरा जन पुलिस दिवस मनाया गया बीजिंग, 10 जनवरी (आईएएनएस)। 10 जनवरी को चीनी जन पुलिस दिवस है। यह देश में पुलिसकर्मियों के लिए खास तौर पर स्थापित राष्ट्र स्तरीय दिवस है। चीन में आपातकालीन नंबर 110 है। हैलो, आई एम 110, यह बहुत सरल और स्पष्ट वाक्य है, लेकिन इसमें एक भारी जिम्मेदारी है।

बता दें कि 21 जुलाई 2020 को चीनी राज्य परिषद ने हर साल 10 जनवरी को चीनी जन पुलिस दिवस के रूप में मनाए जाने की मंजूरी दी, जो 10 जनवरी 2021 को शुरू हुआ। इस वर्ष चीन में दूसरा जन पुलिस दिवस मनाया गया।

शांति के वक्त में पुलिस बल एक ऐसी टीम है जो बहुत त्याग करती है और बहुत अधिक कष्ट उठाती है। पुलिसकर्मी लोगों के सुखमय जीवन की रक्षा करते हैं। सड़कों पर या गलियों में वे गश्त लगाते हैं और लोगों के दिल में सबसे भरोसेमंद शांति के संरक्षक हैं। आपात या गंभीर स्थिति में वे अपनी कार्रवाइयों से देश और जनता के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हैं।

समृद्ध शहरों में, शांत ग्रामीण इलाकों में, वसंत, ग्रीष्म, पतझड़ और हेमंत चार ऋतुओं में, हर जगह और हर समय पुलिसकर्मियों की छवि देखी जा सकती है। देश की शांति और जनता के सुखमय जीवन के पीछे उनके गहरे नीले कवच और सुनहरे ढाल हैं।

बुराई को मिटाने के लिए वे हमेशा कार्रवाई में रहते हैं। अपराधियों का पीछा करते हैं, स्थिरता बनाए रखते हैं, वे अपनी छाती से काले नुकीले चाकू को ढंकते हैं। वे कभी भी हार न मानने वाली ²ढ़ इच्छाशक्ति के साथ बुरी ताकतों को नहीं कहते हैं। बाढ़ और भूकंप आदि आपदा की स्थिति में लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए वे दिन-रात संघर्ष करते हैं, अपने ही मांस और खून से बारूद के बिना युद्ध के मैदान पर महानता दिखाते हैं।

साल 2021 में पुलिस के पुन: मिलन अभियान ने वर्षों से लापता और अपहृत हुए 10,932 बच्चे बरामद किए। 12 यातायात नियंत्रण सुविधा कदमों से 20 करोड़ लोगों को लाभ मिला। इलेक्ट्रॉनिक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 8 करोड़ से अधिक ड्राइवरों की सेवा की गई। लोगों की चिंता वाले सवालों का ख्याल रखते हुए चीनी पुलिस हमेशा से जनता की रक्षा और सेवा करती है, जिससे लोग गर्म शक्ति को महसूस करते हैं।

वे जनता की पुलिसकर्मी हैं। दूसरे चीनी जन पुलिस दिवस पर हम उन्हें शुक्रिया अदा करते हैं और सर्वोत्तम सम्मान भी अर्पित करते हैं।

(लेखक:थांग युआनक्वेइ, चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

Share this story