तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को घायल किया

अमरोहा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक तेंदुए ने सात साल के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे घसीट कर जंगल में ले जाने की कोशिश की।
तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को घायल किया
तेंदुए ने 7 साल के बच्चे को घायल किया अमरोहा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक तेंदुए ने सात साल के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे घसीट कर जंगल में ले जाने की कोशिश की।

लेकिन बच्चे की चीख-पुकार से आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए और वे उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।

शोर सुनकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।

लड़के की गर्दन और सिर में गहरे घाव हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के जुझाइला गांव की है।

वन अधिकारी विनोद कुमार ने कहा : हमने तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे लगाए हैं। इलाके में रहने वाले ग्रामीणों को भी सतर्क कर दिया गया है।

--आईएएनएस

एसकेपी

Share this story