दिल्ली : अक्षरधाम फ्लाईओवर पर कार में लगी आग
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में अक्षरधाम फ्लाईओवर पर बुधवार शाम एक कार में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Apr 27, 2022, 23:20 IST
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में अक्षरधाम फ्लाईओवर पर बुधवार शाम एक कार में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में रात 9.30 बजे एक कॉल आई, जिसके बाद एक दमकल को सेवा में लगाया गया। खबर लिखे जाने तक दमकल की गाड़ी वापस नहीं आई थी।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी किसी के घायल होने या हताहत होने के बारे में ब्योरा देने में असमर्थ रहे।
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
--आईएएनएस
एसजीके/एएनएम