पेइचिंग से खुनमिंग तक सीओपी 15 थीम वाली उड़ान का अनोखा अनुभव

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। 11 अक्तूबर को 2021 संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता संधि के हस्ताक्षरकर्तार्ओं का 15वां सम्मेलन (सीओपी 15) दक्षिण पश्चिमी चीन के खुनमिंग शहर में होगा। रंगबिरंगे युन्नान प्रांत और वसंती शहर खुनमिंग के प्रति अनंत चाह के साथ, मैं पेइचिंग से खुनमिंग के लिए एयर चाइना के विमान सीए 1667 विमान पर सवार हुई।
पेइचिंग से खुनमिंग तक सीओपी 15 थीम वाली उड़ान का अनोखा अनुभव
पेइचिंग से खुनमिंग तक सीओपी 15 थीम वाली उड़ान का अनोखा अनुभव बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। 11 अक्तूबर को 2021 संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता संधि के हस्ताक्षरकर्तार्ओं का 15वां सम्मेलन (सीओपी 15) दक्षिण पश्चिमी चीन के खुनमिंग शहर में होगा। रंगबिरंगे युन्नान प्रांत और वसंती शहर खुनमिंग के प्रति अनंत चाह के साथ, मैं पेइचिंग से खुनमिंग के लिए एयर चाइना के विमान सीए 1667 विमान पर सवार हुई।

पेइचिंग स्थित राजधानी हवाई अड्डे पर यात्री विमान के बोडिर्ंग द्वार पर ऑल थिंग्स ग्रो जैव विविधता थीम उड़ान वाले क्षेत्र पर पांडा की तस्वीरें मुझे बेहद पसंद आयीं, यह एकदम वसंत शहर खुनमिंग द्वारा मुझे पुकारने की आवाज सुनने जैसा अहसास था।

विमान का लगेज रैक थीम वाले चित्रों से सजा हुआ था, मनोरंजन सिस्टम में जैव विविधता की रक्षा और जीवन के साझे समुदाय का निर्माण और एयर चाइना ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण पर वीडियो की श्रृंखला यात्रियों को जैव विविधता संरक्षण के बारे में बहुत कुछ जानकारियां देती हैं। फ्लाइट में कार्टून लंच बॉक्स से, प्रत्येक यात्री के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किए गए पर्यावरण के अनुकूल उपहार तक, फ्लाइट अटेंडेंट और यात्रियों के बीच पुरस्कृत प्रश्नोत्तर संवाद तक, लगभग चार घंटे की यात्रा अनजाने में खुशी से बीत गयी, जिससे प्रत्येक यात्री को एक अलग तरह का हवाई अनुभव मिला।

उल्लेखनीय बात यह है कि थीम ़फ्लाइट की गतिविधि में जैव विविधता संरक्षण से संबंधित पुरस्कृत प्रश्नोत्तर सत्र ने यात्रियों की सक्रिय भागीदारी को आकर्षित किया। हर्षित और उत्साही प्रतिस्पर्धा के माहौल में सभी यात्रियों ने सीओपी 15 सम्मेलन और जैव विविधता संरक्षण पर चीन के ज्ञान के बारे में सीखा।

हवाई यात्रा समाप्त कर मैं खुनमिंग की धरती आ पहुंची हूं। हवाई अड्डे पर युन्नान प्रांत के सुन्दर प्राकृतिक ²श्य और कई किस्मों के जानवरों व वनस्पतियों के विशाल चित्रों तथा एशियाई हाथी की थीम वाले क्षेत्रों ने लोगों की नजर को आकर्षित किया। सभी जगह सीओपी 15 सम्मेलन के आयोजन की खुशियां महसूस की जा सकती हैं। सम्मेलन के लिए रसद समर्थन वाली कार जाने के लिए तैयार है, स्वयंसेवकों के चेहरों पर मुस्कान और जोश से भरी सेवा ने दूर से लोगों को वसंत शहर की मित्रता और गर्मजोशी का एहसास कराया।

इसके साथ ही पेइचिंग से खुनमिंग तक अलग थीम वाली उड़ान का अनुभव हासिल हुआ। सीओपी 15 के मेजबानी स्थल के रूप में खुनमिंग विश्व के विभिन्न जगहों से आए लोगों का स्वागत कर रहा है, और साथ ही साथ इस सुन्दर शहर के खास आकर्षण को भी दिखा रहा है।

बताया गया है कि 9 से 15 अक्तूबर तक, एयर चाइना द्वारा सीए 1667 और सीए 1668 विमानों पर सात दिवसीय विषयगत उड़ान गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता संधि के हस्ताक्षरकतार्ओं के 15वें सम्मेलन के लिए अच्छा माहौल बनाना और यात्रियों से संयुक्त रूप से विविधता की रक्षा, पृथ्वी पर जीवन के साझे समुदाय की स्थापना, और मनुष्य व प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की तलाश की वकालत करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

आरजेएस

Share this story