बालाघाट में महिला सहित 3 नक्सली ढेर, जवानों को मिलेगा सम्मान और पदोन्नति (लीड-1)

बालाघाट/भोपाल, 20 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बालाघाट जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सलियों को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अभियान के जवानों को सम्मान और पदोन्नति देने का ऐलान किया है।
बालाघाट में महिला सहित 3 नक्सली ढेर, जवानों को मिलेगा सम्मान और पदोन्नति (लीड-1)
बालाघाट में महिला सहित 3 नक्सली ढेर, जवानों को मिलेगा सम्मान और पदोन्नति (लीड-1) बालाघाट/भोपाल, 20 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर बालाघाट जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सलियों को मार गिराया गया है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला भी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अभियान के जवानों को सम्मान और पदोन्नति देने का ऐलान किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे बालाघाट जिले में नक्सलियों के दल के आने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने जिसमें हॉक फोर्स शामिल है, उसने नक्सलियों को घेरा और दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसमें एक महिला सहित तीन नक्सली मारे गए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, हमारी सरकार नक्सलियों को नेस्तनाबूद करने में जुटी हुई है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर लांजी अंतर्गत बहेला चौकी के लोढागी के जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में हमारे जवानों और पुलिसकर्मियों ने तीन इनामी हार्ड कोर नक्सलियों (दो पुरुष ,एक महिला )को मार गिराया।

उन्होंने आगे कहा, इस मुठभेड़ में एक डिवीजनल कमेटी का सदस्य नागेश और दो एरिया कमेटी के सदस्य मनोज और रामे (महिला) मारा गया, जिन पर कुल 30 लाख से अधिक का इनाम है। नागेश पर 15 लाख और दो अन्य पर आठ-आठ लाख का इनाम है। ढेर किए गए नक्सलियों के पास से एके-47, थ्री नॉट थ्री, और 12 बोर की एक्शन गन बरामद हुई है।

मुख्यमंत्री ने मुठभेड़ में नक्सलियों को ढेर करने वाले जवानों को सम्मान और पदोन्नति देने का ऐलान करते हुए कहा, जान पर खेलकर नक्सलियों को मार गिराने वाले, आज के ऑपरेशन में लगे पुलिसकर्मियों, हाक फोर्स के जवानों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन और गैलेंट्री आवार्ड दिया जाएगा।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएनएम

Share this story