म्यांमार से तस्करी कर लायी गयी विदेशी सिगरेट मिजोरम में जब्त

आइजोल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। असम राइफल्स ने म्यांमार से तस्करी के बाद मिजोरम में 1.04 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट जब्त की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
म्यांमार से तस्करी कर लायी गयी विदेशी सिगरेट मिजोरम में जब्त
म्यांमार से तस्करी कर लायी गयी विदेशी सिगरेट मिजोरम में जब्त आइजोल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। असम राइफल्स ने म्यांमार से तस्करी के बाद मिजोरम में 1.04 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सिगरेट जब्त की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

असम राइफल्स के सूत्रों ने बताया कि अर्धसैनिक बलों के जवानों ने मिजोरम पुलिस के साथ शुक्रवार रात चंफाई जिले के डुंगतलांग में एक खाली पड़े घर से सिगरेट का कार्टन जब्त किया है।

जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री को कस्टम की प्रिवेंटिव विंग को सौंप दी गई है।

जब्ती के संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

असम राइफल्स के एक बयान में कहा गया है, चल रही तस्करी मिजोरम राज्य के लिए चिंता का एक प्रमुख कारण है, विशेष रूप से भारत-म्यांमार सीमा पर। असम राइफल्स, (जिसे पूर्वोत्तर के प्रहरी के नाम से जाना जाता है) का मिजोरम में तस्करी गतिविधियों के खिलाफ अपने प्रयास जारी है।

विभिन्न ड्रग्स के अलावा, विशेष रूप से हेरोइन, मेथामफेटामाइन की गोलियां, (जिन्हें आमतौर पर याबा के रूप में भी जाना जाता है) खसखस, अफीम, गांजा (मारिजुआना), मॉर्फिन, कफ सिरप की बोतलें, सोने जैसे कई अन्य प्रतिबंधित पदार्थ, साथ ही हथियारों और गोला-बारूद की अक्सर म्यांमार से पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से मिजोरम और मणिपुर में तस्करी की जाती है, जिसके साथ यह एक बिना बाड़ वाली सीमा साझा करता है।

--आईएएनएस

एचके/एएनएम

Share this story