विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर वैज्ञानिक सर्वेक्षण गतिविधि शुरू

बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व की सबसे ऊंची चोटी चुमुलांगमा पर चीन की वैज्ञानिक सर्वेक्षण गतिविधि 28 अप्रैल को शुरू हुई। दूसरी बार छिंगहाई तिब्बत वैज्ञानिक सर्वेक्षण टीम तिब्बती पर्वतारोहण टीम के साथ संयुक्त रूप से इस गतिविधि को अंजाम देगी।
विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर वैज्ञानिक सर्वेक्षण गतिविधि शुरू
विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर वैज्ञानिक सर्वेक्षण गतिविधि शुरू बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व की सबसे ऊंची चोटी चुमुलांगमा पर चीन की वैज्ञानिक सर्वेक्षण गतिविधि 28 अप्रैल को शुरू हुई। दूसरी बार छिंगहाई तिब्बत वैज्ञानिक सर्वेक्षण टीम तिब्बती पर्वतारोहण टीम के साथ संयुक्त रूप से इस गतिविधि को अंजाम देगी।

वैज्ञानिक सर्वेक्षण टीम के कप्तान याओथेनतुंग ने बताया कि इस बार वे पहली बार प्रगतिशील तकनीकों और उपायों से जलवायु परिवर्तन की पृष्ठभूमि में चुमुलांगमा क्षेत्र में पर्यावरण बदलाव के नियम, ग्रीन हाउस गैस के घनत्व के परिवर्तन की विशेषता और एक्ट्रीम पर्यावरण में मानव के अनुकूल होने की विशेषता का पता लगाएंगे और विश्व की सबसे ऊंची चोटी के पर्यावरण संरक्षण की सृजनात्मक योजना प्रस्तुत करेंगे।

इस गतिविधि में पांच उप सर्वेक्षण टीमों के 16 ग्रुपों के 270 से अधिक सर्वेक्षणकर्ता भाग ले रहे हैं। वे पश्चिमी हवा- मानसून समंवित भूमिका,एशिया के जल मीनार के परिवर्तन,पारिस्थितिकी और जैव विविधता, मानव गतिविधि के परिवर्तन और पृथ्वी गतिशील के बारे में चतुर्मुखी वैज्ञानिक सर्वेक्षण करेंगे।

वैज्ञानिक सर्वेक्षण टीम को वैज्ञानिक सर्वेक्षण अध्ययन के कई विश्व रिकार्ड भी स्थापित करने की योजना है,जैसे समुद्री सतह से 8000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्वचालित जलवायु स्टेशन स्थापित किये जाएंगे और विश्व की चोटी पर पहली बार उच्च सूक्ष्मता व सटीकता वाले रडार से हिम की मोटाई को मापा जाएगा।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

Share this story