शनचो नंबर-13 में ली गई तस्वीरें सामने आएंगी

बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। शनचो नंबर-13 समानव अंतरिक्ष यान का वापसी केबिन 26 अप्रैल को खोला गया। इसमें अंतरिक्ष में ली गई तस्वीरें शामिल हैं, जो अब तक मानव के इतिहास में उच्चतम तकनीकी मानक की हैं। आने वाले समय में ये तस्वीरें अंतरिक्ष में जाना नाम की फिल्म की सामग्री बनेंगी।
शनचो नंबर-13 में ली गई तस्वीरें सामने आएंगी
शनचो नंबर-13 में ली गई तस्वीरें सामने आएंगी बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। शनचो नंबर-13 समानव अंतरिक्ष यान का वापसी केबिन 26 अप्रैल को खोला गया। इसमें अंतरिक्ष में ली गई तस्वीरें शामिल हैं, जो अब तक मानव के इतिहास में उच्चतम तकनीकी मानक की हैं। आने वाले समय में ये तस्वीरें अंतरिक्ष में जाना नाम की फिल्म की सामग्री बनेंगी।

इससे पहले न्यूज स्क्रीन में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा 8के अल्ट्रा एचडी कैमरे से वीडियो बनाने की छवि सामने आई थी। इस साल फरवरी में तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने चीन के पहले अंतरिक्ष स्टेशन में वसंत त्योहार की खुशियां मनाईं। जब अंतरिक्ष यात्री ये क्वांगफू ने चाई चीकांग के लिए बाल काटे, तब वांग याफिंग ने कैमरे से शूट किया। यह कैमरा चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा विकसित 8के अल्ट्रा एचडी कैमरा है।

17 दिसंबर 2021 को चाइना मीडिया ग्रुप ने वर्ष 2022 में बनाए जाने वाले 50 डॉक्यूमेंट्री की सूची जारी की। चीन के अंतरिक्ष स्टेशन के विषय में डॉक्यूमेंट्री अंतरिक्ष में जाना भी शामिल है। इसमें दर्शक अंतरिक्ष की भव्यता और चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का आकर्षण देखेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

Share this story