सहारनपुर की बेटी समीक्षा सक्सेना का राष्ट्रीय हाकी कैंप में चयन
समीक्षा सक्सेना ने इंडियन सांई हाकी टीम से भुवनेशवर मे गत वर्ष 17 मार्च़ से 26 मार्च तक हुई जूनियर राष्ट्रीय महिला हाकी प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया था। समीक्षा टीम की भावी गोल कीपर रही जिनके शानदार खेल के बदौलत विपक्षी टीम गोल करने मे नाकामयाब रही और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल अपने नाम किया था। उसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत समीक्षा सक्सेंना का चयन जूनियर राष्ट्रीय महिला हाकी कैंप मे हुआ।
यह सहारनपुर के लिए गौरव की बात है कि समीक्षा सक्सेना सहारानपुर की ऐसी दूसरी महिला हाकी खिलाडी है जिनका चयन राष्ट्रीय महिला हाकी कैंप के लिए हुआ। समीक्षा सक्सेना के पिता मनोज सक्सेना एवं माता यशोधरा सक्सेना अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद खुश है। हाकी संघ के अध्यक्ष नीरपाल चौधरी ने समीक्षा की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है। उन्होने बताया कि यहां पहुंचने पर संघ समीक्षा को सम्मानित करेगा।
---आईएएनएस
विमल/आरजेएस