सूडान में नागरिक शासन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

खार्तूम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। सूडान की राजधानी खार्तूम और अन्य शहरों में उत्तरी अफ्रीकी देश में नागरिक शासन की मांग को लेकर नए सिरे से प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
सूडान में नागरिक शासन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन
सूडान में नागरिक शासन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन खार्तूम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। सूडान की राजधानी खार्तूम और अन्य शहरों में उत्तरी अफ्रीकी देश में नागरिक शासन की मांग को लेकर नए सिरे से प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों के समूह राजधानी शहर के बशदर बस स्टेशन से निकले और मध्य खार्तूम में रिपब्लिकन पैलेस की तरफ रूख किया।

प्रदर्शनों को रोकने के लिए अधिकारियों ने खार्तूम, ओमदुरमन और बहरी के तीन प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले राज्य के अधिकांश पुलों को बंद कर दिया है। सिर्फ अल-हलफाया और सुबा पुलों को यातायात के लिए खुला छोड़ दिया गया है।

सुरक्षा निकायों ने सेना के जनरल कमांड मुख्यालय और राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाली अधिकांश सड़कों को भी बंद कर दिया है।

शनिवार को, संयुक्त राष्ट्र ने संकट को समाप्त करने के लिए एक अंतर-सूडानी राजनीतिक प्रक्रिया शुरू की।

सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र के राजदूत वोल्कर पर्थ ने एक बयान में कहा कि राजनीतिक प्रक्रिया देश में लोकतंत्र और शांति की ओर एक सतत रास्ते की तलाश करेगी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि चर्चा कब शुरू हो सकती है।

प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक ने 2 जनवरी को देश में राजनीतिक संकट और विरोध की लहरों के बीच अपने इस्तीफे की घोषणा की।

सूडानी सशस्त्र बलों के जनरल कमांडर अब्देल फतह अल-बुरहान द्वारा 25 अक्टूबर, 2021 को आपातकाल की स्थिति घोषित करने और संप्रभु परिषद और सरकार को भंग करने के बाद सूडान एक राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है।

तख्तापलट के बाद से विरोध प्रदर्शनों में 55 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

--आईएएनएस

एसएस/आरजेएस

Share this story