ऑरलैंडो में देर रात हुई गोलीबारी, 7 लोग घायल
Mon, 1 Aug 2022


समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑरलैंडो के पुलिस प्रमुख एरिक स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा कि, वॉल स्ट्रीट प्लाजा और साउथ ऑरेंज एवेन्यू के इलाके में तड़के दो बजे गोलीबारी हुई, जब बार और रेस्तरां बंद हो रहे थे।
एक अज्ञात शूटर ने तमंचा निकालकर भीड़ पर फायरिंग कर दी, जिसमें सात लोग घायल हो गए।
स्मिथ ने कहा कि सभी पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। पुलिस आरोपित के बारे में जानकारी जुटा रही है।
गैर-लाभकारी गन वायलेंस आर्काइव के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक अमेरिका में कम से कम 382 सामूहिक गोलीबारी का सामना करना पड़ा है।
--आईएएनएस
पीटी/एसजीके